फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven trains including Agra Fort-Ajmer Intercity cancelled see the list here

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी सहित सात ट्रेनें निरस्त, यहां देख लें सूची

Wed, 19 Feb 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 11:49 AM IST
सार

महाकुंभ में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए आगरा से गुजरने वाली सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Seven trains including Agra Fort-Ajmer Intercity cancelled see the list here
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए कई नियमित ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेलवे ने मंगलवार को गाड़ी संख्या 11901-11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- कैंट पैसेंजर, गाड़ी संख्या 12195-96 आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 64955 आगरा कैंट-टूंडला मेमू गाड़ी, 64623 आगरा कैंट-मैनपुरी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा को 18 से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ में तीर्थ यात्रियों के भारी आवागमन के चलते लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्टेशन पर भीड़ की स्थिति को देखकर ही ट्रेनों को तुरंत रवाना किया जा रहा है। इसके लिए कई नियमित और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 
विज्ञापन


डीग से चली महाकुंंभ स्पेशल, रात में पहुंची आगरा कैंट
आगरा रेल मंडल ने भरतपुर के डीग -सूबेदारगंज महाकुंभ मेला स्पेशल गाड़ी को संचालित किया। यह गाड़ी डीग स्टेशन से शाम सवा छह बजे चलकर गोवर्धन, मथुरा होकर सात साढ़े आठ बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में यात्री महाकुंभ जाने के लिए रवाना हुए। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को लगातार संचालित किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed