{"_id":"5e7367a68ebc3e6fa62179d4","slug":"seven-person-quarantine-due-to-coronavirus-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: कासगंज में दुबई से लौटे सात लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: कासगंज में दुबई से लौटे सात लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में
Thu, 19 Mar 2020 06:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में विदेश से लौटकर आने वाले लोगों की संख्या 14 हो गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सात और लोगों को अपनी निगरानी में लिया है। ये सभी विदेश से लौटे हैं। वहीं, मलयेशिया से लौटे युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रिलीव नहीं किया गया है।
शहर की सूत की मंडी में दुबई से एक दंपती व उसका एक दो साल का बच्चा लौटकर आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पर पहुंच कर दुबई से आने वाले तीनों लोगों व परिवार के दो अन्य सदस्यों ने कोरेंटाइन (एकांतवास) कराया।
इनमें से किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। इसी तरह शहर के अशोक नगर में एक दंपती व उनके दो बच्चे दुबई से लौटकर आए हैं। टीम ने इन्हें भी घर पहुंचकर कोरेंटाइन कराया। इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। इन सभी को घर पर रहने की हिदायत दी गई है।

Trending Videos
मलयेशिया से लौटा युवक आइसोलेशन वार्ड में
मलयेशिया से लौटकर अपनी मौसी के यहां आकर रहने वाला युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उसे अभी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रिलीव नहीं किया गया है। वो चिकित्सकों की निगरानी है।
उधर, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच जिले में सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 923 मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। ऐसी ही स्थिति जिले के पांच सामुदायिक और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रही।
सीएमएस डॉ राजकिशोर ने बताया कि जिला अस्पताल में जो मरीज अपना इलाज कराने को आ रहे हैं उन पर पूरी नजर रखी जा रही है। किसी भी मरीज में यदि किसी कोरोना वायरस का संदेह होगा तो उसकी जांच कराई जाएगी।