फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven person injured after car overturns on Agra-Lucknow Expressway in mainpuri

मैनपुरी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगह दो हादसे, दो कार चालक समेत 11 घायल

Sat, 11 Sep 2021 07:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 07:26 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो हादसे हो गए।माइलस्टोन 82 के समीप चालक को झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा माइल स्टोन 85 के पास हुआ, जिसमें कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
seven person injured after car overturns on Agra-Lucknow Expressway in mainpuri
एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह तड़के चालक को झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद गश्त कर रहे पीआरवी कर्मियों ने घायलों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। हादसा मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में हुआ। कार सवार करहल कस्बा के सुभाष गेट के पास रहने वाले हैं। वे हरिद्वार से वापस घर आ रहे थे। 

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र में सुभाष गेट के पास रहने वाले अखिलेश वर्मा परिवार के साथ वैगनआर कार से हरिद्वार गए थे। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ वापस घर आ रहे थे। शनिवार की सुबह तड़के करीब तीन बजे कार जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 82/81 के बीच पहुंची। तभी अचानक चालक को झपकी आ गई। 
विज्ञापन


इसके बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क पर पलट गई। तड़के हुए इस हादसे के बाद गश्त कर रहे पीआरवी 0687 के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। कमांडर अनूप कुमार, सब कमांडर पंकज और पायलट विक्रम ने घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल अखिलेश वर्मा के परिवार की मंजू, गोपाल वर्मा, डॉली वर्मा, प्रिया वर्मा, लक्ष्य व एक बच्ची को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो पलटने से चालक सहित चार लोग घायल
माइलस्टोन 85 के पास लखनऊ की ओर जा रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहराइच के रुपड़िया निवासी मोहम्मद वसीम देर रात स्कार्पियो से लखनऊ के लिए निकले थे। कार में उनके साथ शमीम अहमद निवासी रुपडिया और वसीम निवासी प्रीति नगर सीतापुर रोड थाना मडियोन लखनऊ भी थे। स्कार्पियो को बबलू चला रहा था। 

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गाड़ी जब थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85 के पास पहुंची। तभी किसी तरह से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकलवाया। सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed