{"_id":"65492bc1c06c8b7b1a0790db","slug":"seven-people-injured-in-uproar-between-two-parties-in-agra-pac-has-been-deployed-in-village-amid-tension-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दो पक्षों में विवाद, मारपीट, पथराव और फायरिंग में सात लोग घायल; तनातनी के बीच पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दो पक्षों में विवाद, मारपीट, पथराव और फायरिंग में सात लोग घायल; तनातनी के बीच पीएसी तैनात
Mon, 06 Nov 2023 11:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:48 PM IST
सार
आगरा में दो पक्षों में विवाद ते बाद हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग में सात लोग घायल हो गए। तनातनी के बीच मोहल्ले में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
Agra: दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग में सात लोग घायल; तनातनी के बीच पीएसी तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की रात हुए बवाल के बाद गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। यहां पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। मारपीट, पथराव और फायरिंग में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमा पुलिस ने स्वतः संज्ञार लेकर दर्ज किया है। इसमें 11 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के व्यापारियान मोहल्ला की है। यहां रविवार की रात मोहल्ला व्यापारियान में शकील और शब्बीर पक्ष के लोग भिड़ गए थे। मारपीट, पथराव के बाद कई राउंउ फायरिंग हुई थी। पथराव में दोनों पक्ष के छह लोग और गोली लगने से इरफान घायल हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: होटल के कमरे में थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक चीखने की आने लगी आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ... और फिर जो देखा
विज्ञापन
बवाल के बाद उपद्रवी घरों से फरार हो गए हैं। वहीं, सोमवार को दोबारा बवाल की आशंका पर पीएसी तैनात कर दी गई है। बस्ती में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। साथ ही सोमवार की सुबह पुलिस के अधिकारियों ने पीएसी के साथ मोहल्ले में रूट मार्च किया।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मोहल्ले में शांति है। एसआई राज कुमार की तहरीर पर बवाल करने के मामले में काला, शेरो, निन्ना, सोनू, अफसर, इलियास, राजू, भोला, शब्बीर, फकीरा और अरमान सहित 11 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: मैनपुरी में पैसा वापस न करना पड़े इसलिए घोषित करा दिया मृत, पीड़ित बोला- जज साहब अभी जिंदा हूं
वहीं बबुआ की तहरीर पर काला, भोलू, सोनू, शब्बीर, फकीरा और अरमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद सोनू, भाेलू और अरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।