{"_id":"60b5121d8ebc3eaca07753c9","slug":"seven-people-injured-in-heavy-fighting-stone-pelting-in-nagla-jhal-agra-news-agr493924217","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला झाल में हुई जमकर मारपीट, पथराव, सात लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला झाल में हुई जमकर मारपीट, पथराव, सात लोग हुए घायल
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना के गांव नगला झाल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में चले लात-घूंसों एवं लाठी-डंडों में सात लोग घायल हो गए। घायलावस्था में थाने पहुंचे युवकों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा। वहीं विवाद एवं मारपीट करने पर पुलिस ने 21 के खिलाफ कार्रवाई की है।
थाना जसराना के गांव नगला झाल में बौने खान एवं इकबाल पक्ष में काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लात-घूंसों एवं पथराव की घटना में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस विवाद को शांत कराने के साथ ही घायलों को सीएचसी लेकर आई। गांव में एक बार फिर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। पुलिस 21 लोगों को पकड़कर थाने लाई। थाने में भी लोग आपस में भिड़ गए। कोतवाल बीडी पांडेय ने कहा कि नगला झाल में हुए विवाद एवं मारपीट की घटना में घायलों का उपचार कराने के साथ ही 21 के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इन लोगों पर हुई कार्रवाई
जसराना। थाना जसराना पुलिस ने आपस में विवाद एवं मारपीट करने पर वकील, मौहम्मद कफील, शारुख खान, मोहम्मद आमिर, बजरुद्दीन, मकरुद्दीन, मोहम्मद इकबाल, भूरे खां, अमर सिंह, अमानत हुसैन, रियाज मोहम्मद, वसीर खां, शाहबुद्दीन, गौरे खां, हुसैन, उस्मान, राम सिंह, नसीम, नवी मोहम्मद सहित 21 के खिलाफ कार्रवाई की है।