{"_id":"5c11fb4dbdec22417810d1b3","slug":"seven-people-injured-in-accidents-due-to-heavy-fog-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी बस, दो वाहनों के बीच फंसी मैक्स, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी बस, दो वाहनों के बीच फंसी मैक्स, कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में पहले ही दिन कोहरे ने कहर बरपाया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बलिया डिपो की रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराने में चालक व परिचालक सहित चार घायल हो गए। वहीं जसराना में कोहरे के ही दौरान बच्चों को बचाने के कारण तीन वाहन टकराए और मैक्स सवार मुजफ्फरनगर निवासी तीन लोग घायल हुए हैं।
थाना नगला खंगर क्षेत्र में गुढ़ा फतेहपुर के पास एक्सप्रेसवे पर बलिया से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। हादसे के समय अधिकांश यात्री सोए थे। बस में चीख-पुकार मच गई। सवारियां सीट से नीचे गिर गईं।
किसी के खरोंच लगी तो किसी के खूंन बहने लगा। बस चालक को कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। हादसे की जानकारी पर यूपीडा कर्मचारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो वाहनों के बीच में फंसी मैक्स
बचाव कार्य करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में हृदयानंद पुत्र चंद्रदेव यादव मनिकापुर बलिया (बस चालक), परिचालक अमरनाथ पुत्र रामबली यादव निवासी बलिया, यात्री बबलू पुत्र सैफउद्दीन, सोनी पत्नी बबलू निवासी सीलमपुर पुरानी दिल्ली निवासी हैं।
उधर, थाना जसराना के नगला इमलिया के पास कोहरे के कारण गुरुवार को सुबह बच्चों के बचाने के चक्कर में बस, ट्रक एवं मैक्स की भिडंत हो गई। बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मैक्स का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मैक्स गाड़ी का चालक सहित तीन लोग केबिन में फंस गए।
काफी कवायद के बाद उन्हें बाहर निकाला। उपचार को सीएचसी पर लाए। हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मैक्स की केबिन में मुजफ्फरनगर के कंबल वाली गली के निवासी सलीम अहमद पुत्र रफीक अहमद, आस मोहम्मद पुत्र मंसूर,नजीमाबाद निवासी अजीम पुत्र नईम खां को पीएचसी लाए। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।