फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Patients Died In Mainpuri District

मैनपुरी में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप, 24 घंटे में सात लोगों की मौत से हड़कंप

Mon, 17 Aug 2020 04:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Aug 2020 04:04 PM IST
सार

जिले में लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या 

विज्ञापन
Seven Patients Died In Mainpuri District
जिला अस्पताल मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि छह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हार्टअटैक, अस्थमा और पेटदर्द से तीन मरीजों की मौत हुई, जबकि एक की दवा का ओवरडोज लेने से मौत हो गई।
विज्ञापन

 
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा भुजवीर सिंह (66) को सोमवार की सुबह चार बजे दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। कस्बा भोगांव निवासी 50 वर्षीय संतोष को भी सोमवार को हार्टअटैक पड़ा। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भोगांव के मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी 65 वर्षीय अब्दुल समीर पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थे। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव खीजा निवासी नीतू के एक वर्षीय पुत्र पुनीत को अस्थमा की दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्थरमंडी निवासी 17 वर्षीय राजकुमार पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द से पीड़ित थे।

परिजन सोमवार हालत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पीयरपुर निवासी रामौतार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र रवि को सोमवार की सुबह अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
औंछा थाना क्षेत्र के गांव ज्योंती धारापुर निवासी राकेश पाल के 38 वर्षीय पुत्र शिवांश को सांस लेने में कुछ दिक्कत थी। रविवार की रात उसने अधिक दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पांच मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। एक मरीज की अत्यधिक दवा खाने के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। -डॉ. धर्मेंद्र कुमार, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed