{"_id":"664de5eee83608e7280cccbe","slug":"seven-passengers-found-without-ticket-in-roadways-bus-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117794-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोडवेज बस मेें मिली बिना टिकट सात सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोडवेज बस मेें मिली बिना टिकट सात सवारी
Wed, 22 May 2024 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 May 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस मेें मिली बिना टिकट सात सवारी
आगरा जा रही थी मैनपुरी डिपो की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सवारी लेकर आगरा जा रही मैनपुरी डिपो की बस में मुख्यालय प्रवर्तन दल ने सात सवारी बिना टिकट पकड़ी हैं। फिरोजाबाद जिले की सीमा में अरांव के पास हुई चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाली सवारियों को पकड़ने के बाद परिचालक पर 3630 रुपया जुर्माना लगाया गया है। संविदा परिचालक की सेवा समाप्त करने के साथ ही संविदा चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
मैनपुरी डिपो की बस संख्या (यूपी84टी/0387) का संविदा चालक राजकुमार मैनपुरी बस स्टैंड से सवारियां लेकर आगरा जा रहा था। बस में 24 सवारी थीं। संविदा परिचालक के रूप में बस में सुनील कुमार बघेल मौजूद था। चालक जब बस लेकर फिरोजाबाद जिले की सीमा में अरांव के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद मुख्यालय प्रवर्तन दल की टीम ने बस को चेक करने के लिए रोक लिया। बस में 24 सवारी मिलीं। इनमें से सात के पास टिकट नहीं मिले। सवारियों ने बताया कि परिचालक ने उनसे जाने वाली जगह का किराया तो ले लिया है लेकिन टिकट नहीं दी है।
टीम को पूछताछ में पता चला कि तीन सवारी मैनपुरी से फिरोजाबाद, एक सवारी मैनपुरी से शिकोहाबाद तथा तीन सवारी घिरोर से शिकोहाबाद जा रही थीं। सवारियों पर किराए के अलावा जुर्माना भी लगाया गया। परिचालक सुनील कुमार बघेल से जुर्माना वसूल किया गया। टीम प्रभारी रामप्रकाश ने संविदा परिचालक सुनील कुमार बघेल की सेवा समाप्त करने के साथ ही संविदा चालक राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है। प्रवर्तन दल की टीम में मोहम्मद कासिम, ग्रीश चौधरी, सत्यदेव यादव मौजूद रहे।