फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven divyangs gets jobs by Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन, दिव्यांग सेवा चैरिटेबिल ट्रस्ट के सहयोग से सात दिव्यांगों को मिली नौकरी

Tue, 02 Apr 2019 01:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Apr 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Seven divyangs gets jobs by Amar Ujala Foundation
खुशी का इजहार करते नौकरी पाने वाले दिव्यांग युवक - फोटो : अमर उजाला
शारीरिक रूप से भले ही वे दिव्यांग हैं, लेकिन जब उन्हें नौकरी मिली तो वो भी आर्थिक रूप से 'पैरों पर खड़े' हो गए। अमर उजाला फाउंडेशन और दिव्यांग सेवा चेरीटेबिल ट्रस्ट के सहयोग से सात दिव्यांगों की जिंदगी में यह खुशी का पल आया।
विज्ञापन

 
आगरा के कमला नगर स्थित सुमित राहुल गोयल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांगों के लिए निशुल्क कोचिंग संचालित होती है। यहां तीन महीने के कोर्स में रेलवे, एसएससी, बैंक समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। 
विज्ञापन


कॅरियर और व्यक्तिगत विकास के लिए काउंसलिंग भी की जाती है। यहां कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण सात दिव्यांगों की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी लगी है। इन दिव्यांगों को सोमवार को सेंटर पर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग के लिए दिव्यांग संपर्क करें

कोचिंग में तैयारी के लिए दिव्यांग 9410666978, 8279392905, 9870900051 पर संपर्क कर सकते हैं। दिव्यांग को अपने साथ फोटो, आधार कार्ड की फोटो कापी, विकलांगता प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

कोचिंग सेंटर प्रभारी अभिताब सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अचिंत उपाध्याय, रंजन शर्मा और शैलेंद्र सिंह नरवार ने दिव्यांगों से कोचिंग में पंजीकरण कराने की अपील की है। 

नौकरी पाने वाले दिव्यांग बोले  

बाह के अरुण बघेल ने कहा कि पिताजी का देहांत हो चुका है। घर में छोटी बहन और मां है। साढ़े नौ हजार रुपये मासिक की नौकरी मिली है। अब वह अपने परिवार का खर्च उठा सकेगा। 

डौकी क्षेत्र के माताप्रसाद ने कहा कि कोचिंग में तैयारी से सहारा मिला और नोएडा में नौकरी लगी है। परिजन खुश हैं। आर्थिक स्थिति सही नहीं है, नौकरी लगने के बाद मैं भी अपने पैरों पर खड़ा हो गया। 

टूंडला के दीपक कुमार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रुपये नहीं थे, यहां पढ़ाई की। शिक्षक बेहतर ढंग से पढ़ाई कराते हैं। अन्य दिव्यांग भी कोचिंग का फायदा उठा सकते हैं। 

यमुनाब्रिज इलाके के रहने वाले राजकुमार ने कहा कि इंगलिश स्पीकिंग भी मैंने यहीं सीखी। इंटरव्यू अंग्रेजी में हुआ, इसका फायदा मिला। पिताजी का देहांत हो चुका है। नौकरी से बड़ी राहत मिली है।

मथुरा के प्रवीण कुमार ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और ट्रस्ट ने निशुल्क कोचिंग शुरू कराकर बड़ी सुविधा दी है। दिव्यांग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। नौकरी भी मिल रही है। 

वहीं फिरोजाबाद के जयप्रका बोले, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ कंप्यूटर का कोर्स भी कराया जाता है। निशुल्क तैयारी हुई और अब नौकरी लगने से दोहरी खुशी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed