फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven crore surrender in income tax survey on two establishments

दो प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे में छह करोड़ आय सरेंडर

Fri, 10 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Fri, 10 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven crore surrender in income tax survey on two establishments
आयकर विभाग

विज्ञापन
चुनावी सरगर्मियों के बीच अपने टारगेट को पूरा करने के लिए सप्ताह भर में दूसरी बार आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई की। आयकर की इन्वेस्टिगेशन विंग ने दो प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें छह करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की गई।

शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क (ईपीआईपी) की दो इकाइयों स्टोनमैन क्राफ्ट के चार परिसरों और यूरो सेफ्टी फुटवियर में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने सर्वे किया। शुक्रवार शाम को दोनों ही जगह कार्रवाई पूरी हो गई। स्टोनमैन क्राफ्ट ने पांच करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी, वहीं यूरो सेफ्टी ने एक करोड़ रुपये की आय का खुलासा किया है। बीते सप्ताह भी शुक्रवार को ही आयकर विभाग ने बुलियन और सराफा व्यापारियों पर सर्वे कर दो करोड़ की अघोषित आय सरेंडर कराई थी। नीली बत्ती की भारत सरकार लिखी गाड़ियां देखकर बाजार में शटर धड़ाधड़ गिर रहे हैं। शुक्रवार को दोनों जगह हुई कार्रवाई में आयकर विभाग के उपनिदेशक जांच राजेश गुप्ता, सहायक निदेशक जांच सुरेंद्र कुमार, आईटीओ वीके धवन, निरीक्षक संतोष केसरी, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीधर, अशोक कुमार, रमेश राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed