फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven crore rupees will be spent to cover the drains in the city.

Agra News: सात करोड़ रुपये से शहर में बिछेगा नालों को जाल

Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Seven crore rupees will be spent to cover the drains in the city.
कासगंज। नगर पालिका सात करोड़ रुपये की लागत से शहर में नए नालों का जाल बिछाएगी। बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका अलग-अलग स्थानों पर करीब 14 नए नालों को निर्माण कराएगी।नगर पालिका क्षेत्र की आबादी करीब 1.25 लाख से अधिक है। पानी की निकासी के लिए क्षेत्र में 12 नाले नगर पालिका ने बनाए हैं। 2 बड़े, 4 मध्यम और 6 छोटे नाले शामिल हैं। 12 नाले शहर की जल निकासी के लिए पर्याप्त नहीं है। बारिश के समय गांधी मूर्ति, रेलवे रोड, बिलराम गेट, सोरों गेट, आंबेडकर पार्क सहित अन्य क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। घरों व दुकानों में गंदा पानी भरने से काफी नुकसान होता है। क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को लगातार शिकायत मिल रही थी। नालों के लिए निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरु होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed