फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven criminals convicted of robbery were sentenced to 10 years

Agra News: डकैती के दोषी सात बदमाशों को 10 साल की सजा

Tue, 09 Jan 2024 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Jan 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Seven criminals convicted of robbery were sentenced to 10 years
डकैती के दोषी सात बदमाशों को 10 साल की सजा
विज्ञापन


- करहल में सात साल पहले मां-बेटी को भी किया था घायल



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। करहल में सात साल पहले घिरोर चौराहे पर एक मकान में डकैती डालकर लूटपाट करने, विरोध करने पर मां-बेटी को घायल करने वाले सात बदमाशों को स्पेशल जज डकैती पूनम राजपूत ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। उन पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाने के बाद सातों को जेल भेजा गया है।

करहल के घिरोर चौराहा के पास रहने वाले सुभाषचंद्र के मकान में घुसकर 24/25 अक्तूबर 2016 की रात को डकैती डाली गई थी। घर में घुसे डकैतों ने नगदी और जेवर लूट लिए। विरोध करने पर सुभाष की पत्नी मीना, पुत्री छाया तथा राजबहादुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सुभाष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करके खानाबदोस सारिक उर्फ गोली निवासी डेरा थाना बड़ौत जिला बागपत, साबिर उर्फ मिथुन, तैयब, सहरान, मोईन निवासी डेरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर, महबूब उर्फ मुन्ना, आशिक निवासी डेरा सरैया थाना बिधूना जिला औरैया को पकड़कर जेल भेज दिया। उनके कब्जे से लूटा गया माल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज डकैती पूनम राजपूत की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, घायलों सहित गवाहों ने कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर सातों को डकैती डालने का दोषी पाया गया। एडीजीसी राकेश कुमार गुप्ता और रोहित शुक्ला ने डकैती डालने वाले सातों को कड़ी सजा देने की दलील दी। स्पेशल जज डकैती पूनम राजपूत ने सात लोगों को स्पेशल जज डकैती पूनम राजपूत ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। उन पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाने के बाद सातों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेल में रहकर लड़ा पूरा मुकदमा

डकैती डालने वाले सातों इटावा और कन्नौज की जेल में बंद हैं। उनकी किसी भी अदालत से जमानत मंजूर नहीं हुई। उनको पूरा मुकदमा जेल में रहकर ही लड़ना पड़ा। मंगलवार को सहरान को इटावा जेल से तथा सारिक उर्फ गोली, साबिर उर्फ मिथुन, तैयब, मोईन, महबूब उर्फ मुन्ना, आशिक को कन्नौज जेल से मुकदमे का निर्णय सुनने के लिए उनको जेल से ही अदालत लाया गया। सजा होने पर उनको अदालत से ही जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed