फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven bighas of wheat crop got burnt due to spark coming from HT line wire on field In Agra

Agra: एचटी लाइन के तार से निकली चिंगारी खेत पर गिरी; सात बीघे गेहूं की फसल जली

Sun, 07 Apr 2024 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 09:34 PM IST
सार

आगरा में एचटी लाइन के तार से निकली चिंगारी खेत पर गिर गई। इससे लगी आग से सात बीघे गेहूं की फसल जल गई।दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
seven bighas of wheat crop got burnt due to spark coming from HT line wire on field In Agra
एचटी लाइन के तार से निकली चिंगारी खेत पर गिरी; सात बीघे गेहूं की फसल जली - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को आग लगने से सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रैपुरा भदौरिया में तो आग हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण लगी बताई जा रही है। बाह से पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना बाह थाना क्षेत्र के रैपुरा भदौरिया गांव और गंजनपुरा गांव की है। रैपुरा भदौरिया गांव के किसान श्याम बाबू ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से ही हाईटेंशन विद्युत लाइन खींची गई है। खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार है। रविवार को विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग से चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी और फसल में आग लग गई। इससे करीब पांच बीघे की फसल राख हो गई। 
विज्ञापन


वहीं पिनाहट क्षेत्र के ही गांव गंजनपुरा में राम बिहारी परिहार के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भी रविवार को आग लग गई। फसल जलती देख जुटे लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब दो बीघे की फसल राख हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed