फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven arrested for creating nuisance on expressway

Agra News: एक्सप्रेसवे पर उपद्रव करने वाले सात गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for creating nuisance on expressway
करहल। हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उपद्रव करने वाले सात बलवाइयों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बवाल के बाद 19 नामजद सहित 39 लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति नुकसान, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीमें शेष आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों व आसपास के लोगों ने सैफई बाईपास मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। मार्ग पर एंबुलेंस आदि वाहन बुरी तरह से फंस गए थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो नारेबाजी करते हुए धक्का-मुक्की की गई। सर्विस रोड से उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। जिससे एक्सप्रेसवे पर भी दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने बलवाइयों को खदेड़ा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर हुए उपद्रव के मामले में अखिलेश यादव नगला सरजीत, रामू, लालू, सचिन शेखूपुर, कृष्णा, अंसारी, अनुज, अंकित, राजवीर नगला अलाई, फूलन सिंह राउरी चमरपुरा, अंशुल निवासी कनकपुर, दरोगा आलमपुर पिंटू, खुटारा, रवि गांव आलमपुर, राजू राउरी चमरपुरा, गीतम सिंह नगला भूरे, सनोज आलमपुर, सनोज नगला मिलिक, रंगलाल राउरी चमरपुरा व 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी लोगों पर बलवा, धारा 144 उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी देने, यातायात बाधित करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर सात उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश में टीमें जुटीं हैं।
विज्ञापन



इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
थाना पुलिस ने वीडियो आदि से पहचान के बाद 19 नामजद सहित 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बुधवार को दबिश देकर एक्सप्रेसवे पर बलवा करने वाले नगला अलाई निवासी अमर, राजवीर, अंकित, सौरव, अंशुल, शिवम और रवि सिंह निवासी आलमपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्सप्रेसवे पर उपद्रव करने वाले सात लाेगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं है। जो भी ऐसा करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। - विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी




बवाल के बाद एक्सप्रेसवे पर बढ़ाई सुरक्षा
करहल।
मंगलवार को सैफई बाईपास मार्ग और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत एक्सप्रेसवे पुलिस बल तैनात है। लगातार पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग कर रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। फिर भी सर्तकता बरती जा रही है। दर्ज किए गए मामले में आरोपियों की तलाश को लेकर भी सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed