{"_id":"60ba221a8ebc3e7ffa1cde92","slug":"seven-accused-arrested-for-stealing-oil-worth-rs-ten-lakh-from-mathura-refinery-pipeline","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा रिफाइनरी: पाइपलाइन से 10 लाख रुपये का तेल चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा रिफाइनरी: पाइपलाइन से 10 लाख रुपये का तेल चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
सार
मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पेट्रोलियम पाइपलाइन से करीब 10 लाख रुपये का डीजल चोरी हुआ था। ड्रिल मशीन से छेद करके वॉल्व से तीन बार ही तेल चुराया गया था। स्वाट टीम और छाता पुलिस ने तेल चोरी का खुलासा करते हुए सात तेल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तेल चोरी में प्रयोग किए उपकरण, वाहन और दो लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
तेल चोरी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-जालंधर पेट्रोलियम पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से तेल चोरी में प्रयुक्त उपकरण, वाहन और 2.11 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले की रिपोर्ट थाना छाता में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले ही इस तरह की वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पेट्रोलियम पाइपलाइन में प्रेशर कम होने पर 16 मई को खुलासा हुआ था। रिफाइनरी ने पेट्रोलिंग कराई तो वॉल्व लगा मिला। 19 मई को चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर शिरीष कुमार वर्मा ने कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया था।
विज्ञापन
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि तेल चोरी के मामले में दलवीर चौधरी, गुड्डा चौधरी, राजेश चौधरी, भोला उर्फ विपिन, मोंटू, भूषण उर्फ ब्रजभूषण और आनंद को गिरफ्तार किया है। इनमें छह आरोपी मथुरा और राजेश चौधरी आगरा का रहने वाला है। दलवीर और गुड्डा चौधरी पहले ही तेल चोरी का घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
11400 लीटर चुराया था डीजल
आरोपियों ने पाइपलाइन से 10, 13 और 17 मई को तेल चुराया था। 11 हजार 400 लीटर डीजल चुराया गया है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। चोरी के तेल को ले जाने के लिए दलवीर ने अपने दो टैंकरों और पिकअप गाड़ी का प्रयोग किया। जिसमें यह लोग 2000 व 1000 लीटर की दो टंकी रखते थे। इन वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पहले भी जेल जा चुके तेल चोर
सीओ छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि दलवीर चौधरी और गुड्डा चौधरी पूर्व में भी पेट्रोलियम पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर चोरी करने के अपराध में जेल जा चुके हैं। गुड्डा का साला राकेश और उसका दोस्त राजेश भी तेल चोरी के अपराध में पूर्व में जेल जा चुके हैं।
नीलेश पूर्व से गांव रनवारी के एक अपराधी भूषण उर्फ बृजभूषण जोकि पूर्व में अपहरण के साथ हत्या के मामले में बल्लभगढ़ (हरियाणा) से साल 2017-18 जेल में रहकर आया था। भूषण का ट्यूबवेल रनवारी से निकल रही पाइपलाइन के पास ही था। यहां से वॉल्व लगाकर तेल चोरी कर पेट्रोल पंपों को बेचा गया।