{"_id":"5b27be1a4f1c1bf67a8b5c76","slug":"sevayats-fight-with-shows-pistol-at-banke-bihari-mandir-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों ने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों ने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Tue, 19 Jun 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। खतरा बाहरी से नहीं बल्कि मंदिर के सेवायतों से ही है। एक वीडियो सामने आया है, इसमें सेवायत हाथों में हथियार थामने दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, मंदिर की गद्दी के कब्जे को लेकर सेवातयों के एक ही परिवार के बीच चल रही जंग हथियारों के प्रदर्शन तक पहुंच गई है। हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस प्रशासन मौन है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आनंद किशोर गोस्वामी का छोटे भाई जुगल किशोर गोस्वामी से मंदिर परिसर में स्थापित गद्दी के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। गत 14 जून की शाम दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
इस झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली वृंदावन में मारपीट से लेकर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी सेवायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नतीजन आरोपी सेवायत मंदिर में हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बना रहे हैं। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए हैं। आमजनों ने इसकी निंदा की है।
उधर, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह का कहना है कि यह गंभीर मामला है। जांच कराई जा रही है। मंदिर में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई होगी।