{"_id":"6ab9547b0d454413910e0dd7","slug":"seva-sankalp-abhiyan-reduced-to-a-mere-formality-of-government-orders-stalls-remained-empty-agra-news-c-421-1-khe1002-18098-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरकारी आदेश की औपचारिकता तक सिमटा सेवा संकल्प अभियान, खाली रहे स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरकारी आदेश की औपचारिकता तक सिमटा सेवा संकल्प अभियान, खाली रहे स्टॉल
विज्ञापन
खेरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत खेरागढ़ और जगनेर ब्लॉक कार्यालय परिसर में 22 सितंबर से पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई स्टाॅल खाली रहे। पुलिस विभाग का स्टॉल ही नहीं लगा। कार्यक्रम में जनता के बजाय कर्मचारी ही नजर आए।
स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायत, पशु पालन, कृषि,राजस्व, श्रम, सेवा प्रदाता, महिला एवं बाल विकास, पुलिस विभाग सहित कुल 15 विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को केंद्र प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रोत्साहित करना था। पहले दिन से ही कार्यक्रम में जनता की उपस्थिति बेहद कम रही। उद्घाटन के दौरान भी कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी अधिक नजर आई। क्षेत्रीय विधायक ने कम भीड़ देखकर नाराजगी जताई थी। पांच दिवसीय आयोजन में कई विभागों के अधिकारी दूसरे दिन से ही नदारद रहे, जबकि पुलिस विभाग की ओर से स्टॉल तक नहीं लगाया गया। जिम्मेदारों की उदासीनता और जनभागीदारी कम होने से महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यक्रम सरकारी आदेश की औपचारिकता और फोटो सेशन तक सिमटता नजर आया। शनिवार को बिना उद्देश्यपूर्ति के समापन हो गया।
जनसरोकार से जुड़े उद्देश्य पर सवाल
सेवा संकल्प कार्यक्रम में जनता से संवाद और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को भी प्रतिदिन पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं कार्यक्रम में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि और नेताओं की आवभगत एवं स्वागत में अधिकारियों ने पूरे मनोबल से जुट कोई कसर नहीं छोड़ी। आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के बजाय अधिकारी नेताओं और जनप्रतिनिधियों की आवभगत में अधिक सक्रिय रहे। इससे कार्यक्रम के जनसरोकार से जुड़े उद्देश्य पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
5 दिवसीय कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर हुआ। इसमें कौन-कौन से विभाग की स्टाॅल लगनी थी और किस की नहीं लगी, इस मामले में नोडल अफसर से बात करेंगे। ऐसा हुआ है, तो प्रदेश संगठन और प्रभारी मंत्री को अवगत कराएंगे।-प्रशांत पाैनियां, जिलाध्यक्ष भाजपा
खेरागढ़ एवं जगनेर ब्लॉक के कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से कोई स्टॉल नहीं लगाया गया।-गामा सिंह यादव, बीडीओ जगनेर/खेरागढ़