{"_id":"629ce795dd34e20d6c6d4eff","slug":"seva-bhartiya-will-organize-mother-board-training-class-kasganj-news-agr535848681","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भारतीय आयोजित करेगा मातृ मंडल प्रशिक्षण वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भारतीय आयोजित करेगा मातृ मंडल प्रशिक्षण वर्ग
विज्ञापन
कासगंज के सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्यामंदिर में सेवा भारती राष्ट्रीय स्वंय सेवक की बैठक में ?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मातृ मंडल वर्ग व्यवस्था संबंधी बैठक सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई। पदाधिकारियों को प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रशिक्षण वर्ग 14 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड अनिल ने विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रांतीय मंत्री सूर्य नारायण मिश्र ने कहा कि ब्रज प्रांत के सभी जनपदों से शिक्षार्थी के सम्मलित होंगी। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जेसी गुप्ता ने कहा कि वर्ग का महत्व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जुड़ा है। आरएसएस के जिला सहसंघचालक डॉ. नरेश नंदन ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए संघ सदैव तत्पर रहता है।
जिला कार्यवाह दीपराज माहेश्वरी ने वर्ग से संबंधित जानकारी की। जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि वर्ग 14 जून की शाम से प्रारंभ होकर 20 जून सुबह तक सूरज प्रसाद डागा विद्या मंदिर में लगेगा। शोभायात्रा 19 जून को निकलेगी। संचालन कार्यालय मंत्री राहुल गुरहार ने किया। इस दौरान प्रांतीय सदस्य हरवीर सोलंकी, विभाग कोषाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष एटा देवेंद्र, जिला मंत्री नगर अरविंद वार्ष्णेय, जिला मंत्री ग्रामीण मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील वाल्मीकि, प्रताप सिंह मौजूद रहे।