फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Settlement of amount of Rs 62636164 made in National Lok Adalat

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 62636164 की धनराशि का हुआ सैटलमेंट

Sat, 09 Sep 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Settlement of amount of Rs 62636164 made in National Lok Adalat
कासगंज। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय,में किया गया। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सैय्यद माऊज बिन आसिम ने राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । कुल 47,098 वाद निस्तारित हुए एवं 6,26,36,164 रुपये की धनराशि का सैटलमेंट हुआ। लोक अदालत में रिकॉर्ड वाद निस्तारित हुए। अधिवक्ताओं के बहिष्कार का इस पर प्रभाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन

जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम के द्वारा 2 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अल्पना द्वारा 29 वाद निस्तारित किए गए। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण राजीव कुमार ने 41वाद निस्तारित कर 28061656 रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रुप में एवार्ड किए। अपर जिला जज गगन कुमार भारती ने 4 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी सुधाकर राय द्वारा 2 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट आदित्य चतुर्वेदी ने 2 वाद निस्तारित कर 2000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज कक्ष संख्या 6 कुमारी शिखा प्रधान ने 10 वाद निस्तारित कर 2000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज एकता कुशवाह द्वारा 276 वाद निस्तारित किए गए। अपर जिला जज घनेन्द्र कुमार ने 3 वाद निस्तारित कर 4000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। अपर जिला जज कृष्णलीला यादव द्वारा 1 वाद निस्तारित किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय मौहम्मद आरिफ द्वारा 4 वाद निस्तारित कर 3500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने 7332 वाद निस्तारित कर 424160 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन मृदांशु कुमार ने 6 वाद निस्तारित कर 241194 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहिद सुल्ताना द्वारा 2612 वाद निस्तारित कर 34800 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपमा सिंह द्वारा 101 वाद निस्तारित कर 2000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय नितिशा सिंह ने 150 वाद निस्तारित कर 1500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। प्रधान मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय, पटियाली आशीष कंबोज ने129 वाद निस्तारित कर 39500 रुपये अर्थदंड वसूला। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन आशीष कुमार ने 82 वाद निस्तारित कर 7850 रुपये अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिशा चौधरी ने 933 वाद निस्तारित कर 15410 रुपये अर्थदंड वसूला। द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुराग सिंह ने 62 वाद निस्तारित कर 5500 रुपये अर्थदंड वसूला। प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवजीन अनुराग ने 31वाद निस्तारित कर 27100 अर्थदंड वसूला। द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवजीन महिमा चौधरी ने 3 वाद निस्तारित कर 2250 रुपये अर्थदंड वसूला। तृतीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अवनीश कुमार ने 46 वाद निस्तारित किए।

सिविल जज जूनियर डिवीजन जेएम त्वरित न्यायालय सालिनी सिंह 11 वाद कर 1000 रुपये अर्थदंड वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियांशु सैलत ने 10 वाद निस्तारित कर 3000 अर्थदंड वसूला।प्रशासनिक एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा 27552 वाद निस्तारित किए गए। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा 9 वाद निस्तारित किए गए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 3 मामले निस्तारित करते हुये 570709 रुपये की धनराशि का समझौता किया। बैंकों द्वारा 280 मामले निस्तारित कर 33185035 रुपये की धनराशि का समझौता किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed