फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   service of 119 fake teacher may be diamised in etah district

एटाः फर्जी डिग्री से अध्यापक बनने वाले 119 लोगों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Wed, 04 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
service of 119 fake teacher may be diamised in etah district
Fake Teacher
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामला एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। एसआईटी जांच में चिन्हित शिक्षक शिक्षिकाओं पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। अन्य जिलों में हो रही बर्खास्तगी के बाद जिले से भी ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि 2004-05 में फर्जी डिग्री मामले में चिन्हित हुए 111 टीचर्स को तत्कालीन बीएसए ने बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया था। कार्रवाई के विरुद्ध न्यायालय ने जांच जारी रखने के साथ वेतन न रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बर्खास्तगी तो दूर जांच की गति भी धीमी हो गई।
विज्ञापन


हाल में एसआईटी द्वारा भेजी गई एक और सीडी के आधार पर जिले के आठ और शिक्षक शिक्षिकाओं को नेटिस जारी कर बर्खास्तगी का चेतावनी दी गई थी। सूत्रों के अनुसार अन्य जिलों में हो रही कार्रवाई के आधार पर जिले में भी इन शिक्षकों के विरुद्ध बर्खास्तगी जैसी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफर के बाद भी जांच में फंसे
फर्जी डिग्री के सहारे अन्य जिलों में चयनित हुए शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्रवाई से बचने के लिए गृह जिले में स्थानांतरण करा लिया था। डिग्री, चयन एवं स्थानांतरण में लाखों खर्च कर चुके यह लोग एसआईटी के राडार पर आ गए हैं।

फर्जी डिग्री मामले में एसआईटी जांच के बाद जिले में चिन्हित किए गए 119 संदिग्ध शिक्षक शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। विभाग इनके विरुद्ध शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। -मनोज कुमार गिरि, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed