{"_id":"610d93708ebc3ec38a4c7752","slug":"server-fail-death-certificate-work-hang-agra-news-agr502797274","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर ठपः जन्म का प्रमाणपत्र मिल रहा न मृत्यु का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर ठपः जन्म का प्रमाणपत्र मिल रहा न मृत्यु का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद मृतकों की संख्या 40 गुना तक बढ़ी। मृत्युप्रमाण पत्र निकलवाने के लिए लोग अब तक परेशान हैं। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की वेबसाइट बार-बार ठप हो रही है। न तो वेबसाइट से प्रमाणपत्र डाउनलोड हो रहा है और न ही अस्पताल संचालक अपने नर्सिंग होम में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण करा पा रहे हैं।
रचित अग्रवाल के पिता की मृत्यु जुलाई में हुई थी। ऑनलाइन आवेदन के बाद 15 दिनों से मृत्यु प्रमाणपत्र बन नहीं पाया। सर्वर की कनेक्टिविटी की दिक्कत बताकर कर्मचारी लौटा देते हैं। जीएसटी विभाग समेत कई सरकारी विभागों में प्रमाण पत्र जमा करना है, लेकिन वेबसाइट ठप पड़ी है। सर्वर पर डेटा ट्रांसफर होने के कारण वेबसाइट कल तक ठप रहने की आशंका है। लोग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं।
मंगलवार को जनगणना की बैठक में आएंगे अफसर
मंगलवार को जनगणना-2021 की तैयारियों के लिए बैठक होगी। इसमें दिल्ली से जनगणना के लिए अधिकारी भी आएंगे। सर्वर की समस्या उनके सामने उठाई जाएगी। बीते चार माह में 10 से ज्यादा बार सर्वर और वेबसाइट का डेटा ट्रांसफर करने के दौरान लोग जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान हुए हैं। नगर निगम ने चारों जोनल आफिसों छत्ता, ताजगंज, हरीपर्वत और लोहामंडी आफिस पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन साइट ठप हो जाने से चार दिनों से लोग परेशान हैं। बीते 15 दिनों से कभी सर्वर से जुड़ने तो कभी संपर्क टूटने के कारण सत्यापन और अस्पतालों की फीडिंग भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
परेशान होकर आ रहे लोग
लोग प्रमाणपत्र के लिए परेशान होकर हमारे पास आ रहे हैं। अस्पताल में भी जन्म मृत्यु के आंकड़े और ब्योरा साइट पर दर्ज नहीं हो पा रहे। इससे जिन लोगों को सर्टिफिकेट किसी सरकारी विभाग में लगाना है, उन्हें देरी हो रही है। - संजय राय, पार्षद, बाग फरजाना
जल्द शुरू की जाए वेबसाइट
जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की वेबसाइट बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं। जोनल कार्यालयों पर लोग पहुंच रहे हैं, पर उनके प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे। किसी को पेंशन में प्रमाणपत्र लगाना है तो किसी को वारिसान प्रमाणपत्र में। ऐसे में साइट जल्द चालू की जाए। - प्रियंका प्रजापति, पार्षद, खातीपाड़ा
दिल्ली से ही बंद पड़ी है
वेबसाइट दिल्ली से ही बंद पड़ी है। कोशिश की जा रही है कि कल तक यह चालू हो सके। मंगलवार को दिल्ली से अधिकारियों की टीम आ रही है, उसमें वेबसाइट के बार-बार बंद होने की दिक्कत बताएंगे ताकि यह समस्या स्थायी रूप से दूर हो जाए। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त