फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Servant absconding in robbery-murder arrested in encounter shot in leg

केमिकल कारोबारी हत्याकांड: बेरहमी से जान लेने वाला नौकर गिरफ्तार... पैर में लगी गोली; 50 लाख की हुई थी लूट

Sat, 13 Apr 2024 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 10:53 AM IST
सार

केमिकल कारोबारी की हत्या कर 50 लाख की लूट करने वाले नौकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड को जेल भेज चुकी है।
 

विज्ञापन
Servant absconding in robbery-murder arrested in encounter shot in leg
नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या और डकैती की घटना के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी नौकर लोकेश को शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे जिला जेल रोड पर घेरा था। मगर, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने कर्ज उतारने के लिए वारदात कराई थी। मुख्य आरोपी कासिम को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


सुल्तानगंज निवासी दिलीप गुप्ता केमिकल कारोबारी थे। एक अप्रैल को डकैती के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। ताजगंज स्थित हरजूपुरा निवासी लोकेश नौकर था। वह 3 बदमाशों को ग्राहक बनाकर लाया था। कारोबारी की पत्नी लता गुप्ता का दावा था कि बदमाश 30 लाख का सोना और 20 लाख रुपये लूटकर ले गए। मगर, पुलिस ने इतनी रकम और जेवरात की लूट से इन्कार किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में शामिल मास्टरमाइंड कासिम, राजू कुशवाहा सहित 6 को गिरफ्तार किया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि लोकेश की तलाश में टीम लगी थी। शुक्रवार रात 11 बजे उसके जेल रोड पर आने की सूचना मिली। जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी की। लोकेश ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। वह एक गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा, डीवीआर, 3320 रुपये, सोने की चेन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed