फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Serious Patients Can Be Examined Corona Virus Bya Truet Machines

गंभीर रोगियों के लिए राहतभरी खबर, महज डेढ़ घंटे में मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट

Tue, 23 Jun 2020 01:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Jun 2020 01:43 PM IST
सार

लेडी लॉयल, जिला अस्पताल, एसएन में लगाई गईं तीन ट्रूनेट मशीनें

विज्ञापन
Serious Patients Can Be Examined Corona Virus Bya Truet Machines
एसएन में कोविड केयर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंभीर मरीजों के उपचार में अब कोरोना जांच रिपोर्ट के इंतजार में देरी नहीं होगी। एक दिन में ऐसे 75 मरीजों की जांच हो सकेगी। रिपोर्ट डेढ़ घंटे में मिल जाएगी। जिला अस्पताल, लेडी लॉयल और एसएन मेडिकल कॉलेज में ट्रूनेट मशीनें शुरू हो गई हैं। अभी तक कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन इंतजार करना पड़ता था। 25-25 सैंपल प्रति दिन जांच क्षमता की तीन ट्रूनेट मशीनें इस समस्या का समाधान करेंगी। 
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि हर दिन 75 से 100 सैंपल टेस्ट हो सकेंगे। अधिकतम 1.30 घंटे में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। निजी अस्पतालों में सैंपलिंग के लिए अलग से दो डेडीकैटेड मोबाइल लैब यूनिट भी दी गई हैं। एक निजी लैब एसआरएल को जांच के लिए अधिकृत किया है। प्राइवेट लैब में जांच 2500 रुपये में होगी। सरकारी अस्पताल में सभी जांच निःशुल्क हैं।
विज्ञापन


बड़ी राहत: अभी सामुदायिक संक्रमण नहीं, 210 नमूनों में दो ही पॉजिटिव मिले, डीएम ने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिव की होगी दोबारा जांच
ट्रूनेट से कोई रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसका सैंपल दोबारा लेकर आरटीपीसीआर मशीन से जांच के लिए एसएन के वायरोलॉजी लैब भेजा जाएगा। डीएम ने बताया कि आरटीपीसीआर से रिपोर्ट छह घंटे में मिलेगी।
 

अब ऐसे होगी सैंपलिंग
- क्लोज कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए एक मोबाइल यूनिट नमूने लेगी।
- 10 से अधिक नए मरीजों वाले क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग अलग वैन करेगी।
- पूल सैंपलिंग के लिए एक टीम अलग से काम करेगी।
- मरीजों के घर व क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ के पर्यवेक्षण में सैंपलिंग होगी।

सैंपलिंग रिपोर्ट कार्ड
- तिथि-    सैंपल कलेक्शन-   पॉजिटिव कॉन्टेक्ट
-17 जून   - 308 सैंपल -             64
-18 जून   - 295 सैंपल-              81
-19 जून   - 307 सैंपल-              65
-20 जून   -  272 सैंपल-             38
-21 जून   -  238 सैंपल-             59

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed