फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Serious patient discharged from hospital, Woman's death, Ruckus

हालत बिगड़ने पर हास्पिटल से किया डिस्चार्ज, महिला की मौत पर हंगामा

Fri, 31 Aug 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 31 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Serious patient discharged from hospital, Woman's death, Ruckus
हास्पिटल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सदर में इंद्रापुरम स्थित पब्लिक वेलफेयर हास्पिटल में गुरुवार दोपहर को लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही की वजह से महिला की मौत हो गई।  कहरई निवासी राकेश की पत्नी गीता (32) को पेट में दर्द था। 24 अगस्त को इंद्रापुरम स्थित पब्लिक वेलफेयर हास्पिटल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि यह हास्पिटल डॉ. कहकसा खान का है। डाक्टरों ने गीता का इलाज शुरू कर दिया। आरोप है कि 27 अगस्त को संक्रमण बताया। हालत बिगड़ने पर बिना इलाज डिस्चार्ज कर दिया। परिजन गीता को घर ले आए। देर रात उसकी तबियत खराब हो गई। इस पर वह उसे जीआर हास्पिटल पहुंचे।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने शरीर मेें संक्रमण की बात कही। मंगलवार रात को गीता की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के गोविंद पाराशर और बंटी ठाकुर हास्पिटल पहुंचे। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने जाम भी लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। पीड़ित ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि डाक्टर कहकसा खान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। डीएम को पत्र लिखा गया है। इसके बाद ही जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed