{"_id":"67389c29d0dbac4980021c8e","slug":"sent-the-couple-off-after-the-agreement-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-127266-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समझौते के बाद दंपती को विदा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समझौते के बाद दंपती को विदा किया
Sat, 16 Nov 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 16 Nov 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
समझौते के बाद दंपती को विदा किया
-परिवार परामर्श केंद्र में विवादों की सुनवाई हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। 47 पत्रावलियों में दंपती को आमने-सामने बैठाकर उनके विवाद सुने गए। एक दंपती के बीच समझौता होने पर समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर उनको घर भेजा गया।
थाना कोतवाली के रामलीला मैदान की रहने वाली शिखा बाथम पुत्री रामकिशन की शादी 28 नवंबर 2021 को अभिषेक कुमार पुत्र श्याम बिहारी निवासी न्यू फौजी कॉलोनी लोको रोड थाना कादरी गेट जिला फर्रुखाबाद के साथ को हुई थी। विवाद के बाद दंपती पांच महीने से अलग रह रहे थे। शिखा ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया।
परिवार परामर्श केंद्र से भेजे गए नोटिस के बाद अभिषेक केंद्र में हाजिर हुआ। दंपती को आमने सामने बैठाकर उनकी आपस में बात कराई गई। गिले शिकवे भुलाकर दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर घर भेजा गया। काउंसलर आराधना गुप्ता, मुजम्मिल मिर्जा, कल्यान सिंह, कुसुम मौजूद रहे।