फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sent off three couples after the agreement

Agra News: समझौते के बाद तीन दंपतियों को विदा किया

Sat, 04 Nov 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Sent off three couples after the agreement
समझौते के बाद तीन दंपतियों को विदा किया
विज्ञापन


- परिवार परामर्श केंद्र में विवादों की सुनवाई हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपतियों के विवादों की सुनवाई हुई। 52 पत्रावलियों पर सुनवाई करके तीन दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया।

थाना बिछवां के गांव तिसौली निवासी संजीता बेगम की शादी इबरार निवासी ग्राम भगनेर थाना एका फिरोजाबाद के साथ 23 साल पहले हुई थी। मोहिनी निवासी आश्रम रोड बालाजीपुरम की शादी विपिन कुमार निवासी नगला बूचा थाना दन्नाहार के साथ 25 नवंबर 2020 को हुई थी। संगीता निवासी नगला पजाबा की शादी देवेंद्र निवासी भाऊली थाना सिरसागंज फिरोजाबाद के साथ एक मई 2014 को हुई थी।
विज्ञापन


ससुराल में उत्पीड़न के बाद तीनों महिलाएं मायके में रहने लगीं। उनकी शिकायत पर एसपी ने समझौता कराने के लिए मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। शनिवार को इबरार, विपिन, देवेंद्र परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। दंपती के आमने सामने बैठने पर गिले शिकवे दूर हो गए। उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया। केंद्र प्रभारी मधु यादव, रामकृष्ण यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, ममता चौहान, मनोरमा सिंह, कल्याण प्रजापति, कुसुम चाहर, ज्योति कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed