{"_id":"632cbcc96a25140548716850","slug":"senior-citizen-died-by-typhoid-mainpuri-news-agr547762672","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती टाइफाइड बुखार से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती टाइफाइड बुखार से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम
सार
जिले में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई।जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक डॉक्टरों के पास बुखार के मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। शहर के करहल चौराहा के निकट निवासी राम सिंह (80) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वे टाइफाइड की चपेट में थे। बुधवार को परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद भी जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार से पीड़ित 198 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 510 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
टाइफाइड के लक्षण
- दस्त होना
- पेट में दर्द होना
- सिरदर्द में दर्द होना
- कमजोरी महसूस करना
- बुखार रहना
- भूख में कमी आना
टाइफाइड के प्रमुख कारण
- दूषित शौचालय का उपयोग करना
- बिना हाथ धोए भोजन को छूना।
- दूषित जल स्रोत से भोजन खाना।
- दूषित कच्ची सब्जियां खाना।
- दूषित दूध उत्पादों का सेवन।
टाइफॉइड से बचाव के उपाय
- हाथों की साफ-सफाई का ख्याल रखें
- स्ट्रीट फूड से परहेज करें
- घर के बर्तनों को साफ-स्वच्छ पानी से धोएं।
- घर का बना ताजा और गर्म खाना खाएं
- कच्ची सब्जी, फल खाने और दूषित पानी पीने से बचें।