फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Senior assistant of District Development Office caught red handed taking a bribe of 25 thousand

Agra News: जिला विकास कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 21 Mar 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Senior assistant of District Development Office caught red handed taking a bribe of 25 thousand
कासगंज। जिले में शुक्रवार को दोपहर के समय एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम ने जिला विकास कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एंटी करप्शन की टीम जिला विकास अधिकारी के कार्यालय में कार्रवाई कर वरिष्ठ सहायक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई ब्लॉक संसाधन पर्सन (बीआरपी) विशाल पांडे की शिकायत पर की गई। 18 मार्च को विशाल पांडे ने एंटी करप्शन टीम को डीडीओ के इशारे पर वरिष्ठ सहायक के द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। टीम ने जिलाधिकारी के माध्यम से दो सरकारी गवाह भी लिए। ऑपरेशन को गुप्त रखा गया। शुक्रवार को करीब पौने 12 बजे एंटी करप्शन टीम जिला विकास अधिकारी विपिन कुमार के कार्यालय पहुंची। यहां मौजूद वरिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार को विशाल पांडे ने 500 रुपये के नोट के रूप में 25 हजार रुपये रिश्वत के रूप में दिए। प्रवीन ने यह रिश्वत ले ली और एक फाइल में रख ली। तभी एंटी करप्शन की टीम ने इशारा मिलते ही रंगे हाथों प्रवीन कुमार को पकड़ लिया और उसे सदर कोतवाली ले आई। जहां एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक मनीष चंद्र चौहान ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया। देर शाम टीम के द्वारा प्रवीन का स्वास्थ्य परीक्षण भी जिला अस्प्ताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed