फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Senior Assistant Mamta did not get the charge

वरिष्ठ सहायक ममता को नहीं मिला कार्यभार

Thu, 11 Aug 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Senior Assistant Mamta did not get the charge
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय में स्थानांतरण होकर पहुंची वरिष्ठ सहायक ममता पांडेय की मुश्किलें संसोधन के बाद भी कम होती नहीं दिख रही हैं। वे दो दिन से कार्यभार ग्रहण करने के लिए भटक रहीं हैं। बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर सुबह 10 बजे से पांच बजे तक ममता बैठी रहीं लेकिन उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। ममता ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की वरिष्ठ लिपिक ममता पांडेय का प्रकरण एक महीने से शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी से उन्हें दो जुलाई को कार्यमुक्त कर दिया गया। दो जुलाई से वह बीएसए कार्यालय में चक्कर काट रही हैं। पहले उनसे कहा गया कि उनके स्थानांतरण आदेश में त्रुटि है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज लिखा है। लेकिन नौ अगस्त को विभाग ने संशोधित पत्र भी जारी कर दिया। ममता 10 अगस्त को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करनें पहुंची लेकिन यह कहते हुए कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया कि बीएसए जनपद में नहीं हैं।
विज्ञापन

ममता ने डाक में कार्यभार ग्रहण के लिए आवेदन दिया। बृहस्पतिवार 11 अगस्त को सुबह 10 बजे ममता फिर से कार्यभार ग्रहण करने पहुंचीं। बीएसए से फोन पर बात भी हुई लेकिन शाम पांच बजे तक उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। इसके बाद देर शाम ममता ने बीएसए के साथ ही जेडी और निदेशक को पत्र भेजकर कार्यभार ग्रहण न कराए जाने की जानकारी दी। वहीं सीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि बीएसए से पूरे मामले की जानकारी की जाएगी। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed