{"_id":"63f2ead6ae29b4f136080572","slug":"senior-advocate-sent-to-jail-for-grabbing-property-worth-crores-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वरिष्ठ अधिवक्ता ने तैयार किए करोड़ों की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वरिष्ठ अधिवक्ता ने तैयार किए करोड़ों की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 20 Feb 2023 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:06 AM IST
सार
पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। अधिवक्ता के खिलाफ थाना छत्ता और न्यू आगरा में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
शाहगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि कौशलपुर, दयालबाग निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उनके ससुर श्रीनिवास गुप्ता की 3.5 करोड़ की संपत्ति थी। इसका धोखे से बैनामा करा लिया गया। इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। पीड़ित ने एक साल पहले एसएसपी से शिकायत की थी।
इसके बाद अधिवक्ता राजीव दीक्षित, शाजिया बेगम और उसके पति मोहम्मद साबिर के खिलाफ 25 फरवरी 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप में दलाल और रजिस्ट्रार कार्यालय के लोगों की संलिप्तता की बात कही गई। पुलिस ने मामले में विवेचना के बाद कार्रवाई की है। रविवार को एडीए हाइट्स के पास से अधिवक्ता राजीव दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया गया। वह न्यू आगरा स्थित राजीव नगर के निवासी हैं। उनके खिलाफ थाना छत्ता और न्यू आगरा में भी मुकदमे दर्ज हैं।