{"_id":"9baf595916ca11b2ecb5698a3cd336a3","slug":"sena-bharti-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"612 अभ्यर्थी दौड़ में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
612 अभ्यर्थी दौड़ में पास
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन शनिवार को जालौन व ललितपुर के आठ हजार अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें से 612 ही सफल हो पाए। जबकि साढ़े तीन सौ से ज्यादा दौड़ से पहले मापतौल में ही बाहर हो गए। रविवार को आगरा जिले की तीन तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।
शुक्रवार रात ही जालौन व ललितपुर के युवा पहुंच गए थे। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से दौड़ शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली। भर्ती के कारण एकलव्य और जीत सिंह स्टेडियम को जाने वाले रास्तों को पूरी तरह बंद रखा जा रहा है। लेकिन पहले दिन की अपेक्षा शनिवार को अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। दौड़ने वाले अभ्यर्थियों को एकलव्य स्टेडियम में पहुंचाने के बाद रोड को 11:45 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया।
आगरा की तीन तहसीलों के अभ्यर्थी पहुंचेंगे
रविवार को आगरा जिले की तीन तहसील सदर, एत्मादपुर और बाह के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। शनिवार रात को ही जीत सिंह स्टेडियम के आसपास बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच चुके थे। दो दिनों की अपेक्षा आज अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
निरीक्षण को डायरेक्टर जनरल रहेंगे
4-11 सितंबर तक भर्ती रैली में छह जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। निरीक्षण को डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग आरएन नायर मौजूद रहेंगे। सेना की ओर से खास तैयारियां की गई हैं।
सेना भर्ती दफ्तर
वर्जन
आज आगरा की तीन तहसीलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। सभी तैयारियां हो चुकी हैं।
- कर्नल श्रीकांत नारायण, डायरेक्टर, सेना भर्ती दफ्तर