फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   semester exams of university started amidst incomplete preparations

Agra University: अधूरी तैयारी के बीच विवि की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, प्रवेशपत्र तक नहीं मिले

Tue, 22 Apr 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 10:15 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की  सम सेमेस्टर परीक्षाएं अधूरी तैयारियों की बीच शुरू हो गई हैं। पहले दिन 217 केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसेमें 12119 छात्र शामिल हुए।
 

विज्ञापन
semester exams of university started amidst incomplete preparations
आगरा कॉलेज में परीक्षा से पूर्व छात्राओं की चेकिंग करती शिक्षिकाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आधी अधूरी तैयारियों के बीच सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन विवि प्रशासन सभी 12 हजार विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र ही उपलब्ध नहीं करा सका। कहीं पहचानपत्र तो कहीं फीस की रसीद दिखाकर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


सोमवार को माइनर विषयों की परीक्षा थी, जिसमें 3.36 लाख विद्यार्थियों में से केवल 12 हजार को ही परीक्षा देनी थी। कई केंद्रों पर परीक्षार्थी प्रवेशपत्र के बिना पहुंचे और उन्हें केंद्र पर ही प्रवेशपत्र उपलब्ध कराए गए। तीन पाली में हुई परीक्षा में 217 केंद्रों पर 12119 छात्र शामिल हुए। 357 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



 

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकाॅम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और एमए, एमएससी और एमकाॅम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। परीक्षा में कुल 3.36 लाख छात्र शामिल होंगे। देर से केंद्र बनाने और प्रवेश पत्र जारी करने से सुबह सात से नौ बजे की पहली पाली में कई निजी काॅलेजों के छात्र बिना प्रवेशपत्र के केंद्र पर पहुंले, उन्हें केंद्र पर ही प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए गए।
सोमवार को पहली पाली में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चतुर्थ सेमेस्टर की वाणिज्य (आयकर कानून और लेखा), चतुर्थ सेमेस्टर माइक्रोबायोलाजी (आणविक जीव विज्ञान और माइक्रोबियल आनुवंशिकी) और संगीत (सितार) (रागों, तालों और भारतीय शास्त्रीय संगीत के अन्य पहलुओं का सैद्धांतिक और विश्लेषणात्मक अध्ययन) की परीक्षा हुई।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ


 
विज्ञापन

दूसरी पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक छठवें सेमेस्टर की जैव प्रौद्योगिकी (औद्योगिक और पर्यावरण जैव प्रौद्योगिकी), मत्स्य पालन (जलीय कृषि), बागवानी (सजावटी बागवानी और भूदृश्य बागवानी), ग्राम उद्योग (औद्योगिक प्रबंधन), ड्राइंग और पेंटिंग (भारतीय इतिहास कला-आधुनिक कला समूह और उसके कलाकार) की परीक्षा हुई।

 
विज्ञापन

वहीं, 1 से 3 बजे की तीसरी पाली में द्वितीय सेमेस्टर भूगोल (मानव भूगोल) की परीक्षा आयोजित की गई। नोडल केंद्रों से आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र पहुंचाने में परेशानी हुई। स्नातक के छात्रों को दो घंटे में ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) पर 100 में से 60 प्रश्नों क उत्तर देने थे, सेंट जोंस काॅलेज, आगरा काॅलेज सहित कई केंद्रों पर छात्रों ने 30 मिनट में ही ओएमआर पर उत्तर दर्ज करा दिए। मगर, छात्रों को परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने दिया गया।

ये भी पढ़ें -  वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू


 

नकल रोकने के लिए अब तक नहीं बने सचल दल
हाल यह है कि अभी तक नकल रोकने के लिए सचल दल तक गठित नहीं किए गए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी में कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी को लिंक नहीं कराया गया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ ओम प्रकाश के अनुसार, पहले दिन की परीक्षा में जो भी समस्याएं आई हैं उनका समाधान किया जा रहा है। मंगलवार को भी कम छात्र संख्या वाले विषयों की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed