{"_id":"6a234707f59bd2b5e80fbf67","slug":"selection-trials-for-state-level-boxing-talents-today-agra-news-c-365-1-sagr1044-108246-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतिभाओं के चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतिभाओं के चयन ट्रायल आज
Sat, 06 Jun 2026 03:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन ट्रायल 6 और 8 जून को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
आयोजकों के मुताबिक, सहारनपुर में 10 से 13 जून तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता और 15 से 18 जून तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होनी है। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी, 2012 से 31 दिसंबर, 2013 के बीच है। ट्रायल में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों के प्रतिभाशाली मुक्केबाज इस ट्रायल में हिस्सा लेकर प्रदेश टीम में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।