फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Selection of 43 Taekwondo players for state level

Agra News: 43 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Selection of 43 Taekwondo players for state level
कासगंज। माध्यमिक विद्यालय मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हाथरस में आयोजित की गई। जिले के 43 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इन खिलाड़ियों को राज्य स्तर के लिए चयनित कर लिया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी समीक्षा सिंह ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने अपने गत वर्ष के रिकार्ड को इस वर्ष भी कायम रखा। इस दौरान जिले के 52 खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमें से 43 को स्वर्ण पदक 6 को रजत पदक मिले थे। इसमें से राजकीय इंटर कालेज कासगंज के 27 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और 3 खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त किए। राजकीय बालिका इंटर कालेज के नौ खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। बीएवी इंटर कॉलेज के एक खिलाड़ी ने श्री गणेश इंटर कॉलेज के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। एमएस इंटर कालेज के एक खिलाडी ने स्वर्ण पदक जीता। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया 5 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मिर्जापुर में आयोजित होगी। ताइक्वांडो कोच गौरव, संजय और शीला देवी, अरुण गौतम आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed