फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Selection for sub-junior badminton team from September 3

Agra News: सब जूनियर बैडमिंटन टीम के लिए तीन सितंबर से चयन

Wed, 02 Sep 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Selection for sub-junior badminton team from September 3
आगरा। प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 7 से 9 सितंबर तक गाजियाबाद में प्रदेशीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए जनपदीय चयन परीक्षण 3 सितंबर और मंडलीय चयन परीक्षण 5 सितंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हाॅल में होगा। दोनों दिन चयन परीक्षण दोपहर 3:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों से किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग के इच्छुक बालक एवं बालिकाएं चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर पहुंचें। खिलाड़ियों को बैडमिंटन प्रशिक्षक से संपर्क कर चयन परीक्षण में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय चयन में आगरा के अलावा मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के पात्र खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के साथ संबंधित जनपदों के योग्य खिलाड़ी 5 सितंबर को मंडलीय चयन के लिए एकलव्य स्टेडियम पहुंचेंगे। चयन प्रक्रिया के बाद चुनी गई टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed