{"_id":"64e79d3e3e6149755d0a22c2","slug":"seized-property-worth-2277-lakhs-of-gangster-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3186-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गैंगस्टर की 22.77 लाख की संपत्ति की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गैंगस्टर की 22.77 लाख की संपत्ति की जब्त
Thu, 24 Aug 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
किशनी। गांव ऊंचा इस्लामाबाद निवासी गैंगस्टर की अपराध से अर्जित करीब 22.77 लाख रुपये की संपत्ति न्यायालय के आदेश पर जब्त की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गैंगस्टर पर करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अवधेश कुमार निवासी ऊंचा इस्लामाबाद पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, धोखाधड़ी, चोरी, हत्या, जानलेवा हमला आदि शामिल हैं। थाना पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। कोर्ट की ओर से दो अगस्त को गैंगस्टर की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को गांव ऊंचा इस्लामाबाद पहुंच कर गैंगस्टर कृषि भूमि कीमत करीब 22.77 लाख रुपये जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई है।