{"_id":"6752f3856cd1c213150e53b7","slug":"seed-seller-closed-his-shop-during-raid-and-ran-away-license-canceled-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-128235-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छापे के दौरान दुकान बंद कर भागा बीज विक्रेता, लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छापे के दौरान दुकान बंद कर भागा बीज विक्रेता, लाइसेंस निरस्त
Fri, 06 Dec 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
- कृषि विभाग की टीम ने की 36 दुकानों पर छापा मारा, 10 से लिए खाद-बीज के नमूने
- 6 विक्रेताओं को स्टॉक रजिस्टर में खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को खाद-बीज की 36 दुकानों पर छापा मारा। 10 से लिए खाद-बीज के नमूने लिए गए। 6 विक्रेताओं को स्टॉक रजिस्टर और कैश मेमो में खामियों के चलते नोटिस जारी किया गया। वहीं भोगांव स्थित राजपूत एग्रो एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि भोगांव के राजपूत एग्रो एजेंसी के संचालक को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। मगर उन्होंने कोई जवाब ही नहीं दिया। इसके अलावा पिछली दो दफा से वह छापामारी की सूचना पर दुकान को बंद कर भाग जाता था। अनैतिक खाद-बीज की बिक्री की संभावना व अन्य गड़बड़ियों की संभावना को देखते हुए विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया गया है।