फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security tightened in agra before release of movie padmavat

'पद्मावत' पर 'महाभारत' के बाद छावनी बने आगरा के सिनेमाहॉल, क्षत्रिय बोले नहीं चलने देंगे फिल्म

Wed, 24 Jan 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
security tightened in agra before release of movie padmavat
सिनेमाघरों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर देश भर में जारी बवाल के बाद आगरा के सिनेमाघर छावनी में तब्दील हो गए हैं। शहर में सभी सिनेमाघरों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। साथ ही किसी बवाल को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को फिल्म को लेकर भगवान टाकीज स्थित रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रेस कांफ्रेंस की। महासभा के अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया ने कहा कि फिल्म ‘पद्मावत’ में इतिहास को विकृत करके दिखाया गया है। देश में कहीं भी इस फिल्म को चलने नहीं देंगे। आंदोलन जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय इतिहास को विकृत रूप में दिखाया जाएगा तो देश का इतिहास बदल जाएगा। यह समाज को मंजूर नहीं है। इस फिल्म के विरोध में लगातार देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

security tightened in agra before release of movie padmavat
Padmavat
किसी भी कीमत पर इसे चलने नहीं दिया जाएगा। 25 को फिल्म के विरोध में जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा। सिनेमाघर संचालकों से आग्रह किया है कि फिल्म को न दिखाएं। फिल्म रिलीज किए जाने पर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली का मुंह काला करने की भी चेतावनी दी।
 
पूर्व विधायक अमर सिंह परमार ने कहा कि क्षत्रिय महासभा तीन माह से फिल्म का विरोध कर रही है। रानी पद्मावती के जौहर को तोड़मरोड़ कर दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म रिलीज हुई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed