{"_id":"6833f1831bed2652cb06d66b","slug":"security-of-taj-mahal-is-even-more-robust-tourists-are-being-strictly-checked-drone-system-will-be-installed-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल की सुरक्षा और भी पुख्ता...सैलानियों की हुई सख्त चेकिंग, जल्द लगेगा ड्रोन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल की सुरक्षा और भी पुख्ता...सैलानियों की हुई सख्त चेकिंग, जल्द लगेगा ड्रोन सिस्टम
Mon, 26 May 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 01:19 PM IST
सार
ताजमहल को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है। यहां आने वाली सैलानियों की सख्ती के साथ चेकिंग की गई, जिसके बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल को विस्फोटक से उड़ाने की सूचना का ई-मेल पर्यटन विभाग में आने के बाद रविवार को भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई। पर्यटकों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। उधर, ताजमहल की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम के संचालन का पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। स्पीड बोट का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ताजमहल में आरडीएक्स विस्फोटक की जानकारी देने वाला ई-मेल केरल से भेजा गया था। सिवक्कू शंकर नामक व्यक्ति ने यह फॉक्स मेल किया था। साइबर सेल में केस दर्ज होने के बाद टीम केरल से आए इस ई-मेल को भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। वहीं रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। पर्यटकों के सामान की चेकिंग लॉकर रूम पर भी सख्त रही। अनावश्यक सामान को लॉकर में रखने से मना कर दिया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साइबर थाने में फेक मेल के मामले में केस दर्ज किया गया है। मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - दुल्हन की हरकत ने चौंका दिया: जयमाला पड़ी, सात फेरे हुए...फिर मचा ऐसा बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस और टूट गई शादी
ये भी पढ़ें - दुल्हन की हरकत ने चौंका दिया: जयमाला पड़ी, सात फेरे हुए...फिर मचा ऐसा बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस और टूट गई शादी
ड्रोन सिस्टम के लिए प्रशिक्षण शुरू
ताजमहल में जल्द ही एंटी ड्रोन सिस्टम काम करना शुरू कर देगा। रविवार को ड्रोन सिस्टम को लगाने के लिए स्थान चयनित किया गया। इसके बाद इसे संचालित करने वाले पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को ड्रोन ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसमें कुछ दिन का वक्त लग सकता है। दूसरी ओर, यमुना की ओर से ताज की सुरक्षा के लिए मंगाई गई स्पीड बोट में कुछ परिवर्तन किए जा रहे हैं। इसके संचालन के लिए भी रिवर पुलिस के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।