गजब का हाल है: रात में टार्च के सहारे हुई ताजमहल की सुरक्षा, छाया रहा अंधेरा
ताजमहल की सुरक्षा टार्च के सहारे, मामला चौंकाने वाला है। पूर्वी गेट पाठक प्रेस चेक पोस्ट पर सोमवार की रात बिजली गुल हो गई। इससे सुरक्षाकर्मियों को टार्च के सहारे सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पाठक प्रेस चेक पोस्ट पर सोमवार की रात बिजली गुल हो गई। इससे सुरक्षाकर्मियों को टार्च के सहारे सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ी। रात 9 बजे के करीब फॉल्ट हुआ। संरक्षित स्मारक के अंदर भी अंधेरा होने की चर्चाएं रहीं लेकिन ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने अंदर बिजली आपूर्ति बाधित होने से इन्कार किया है।
पूर्वी गेट पर बंद हो गई बिजली की सप्लाई
ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस के पास पुलिस चेक पोस्ट पर रात नौ बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई। यह क्षेत्र यलो जोन में आता है। यहां ड्यूटी पर तैनात दारोगा अमृत लाल ने बताया कि रात 9 बजे से क्षेत्र में बिजली नहीं है। ताजमहल स्मारक के अंदर का क्षेत्र रेड जोन में आता है।
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम
फॉल्ट होने की वजह से हुई गुल
बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी टोरंट पावर के अनुसार हमारी तरफ से सप्लाई चालू थी लोकल फॉल्ट होने की वजह से एक छोटे एरिया की सप्लाई बाधित हुई थी। जिसको टीम ने पहुंचकर ठीक कर दिया है। सप्लाई चालू हो गई। रात 12 बजे ताजमहल के आसपास अंधेरे में डूबे पुलिस चेक पोस्ट के वीडियो भी वायरल हो गए। सोमवार शाम 5 बजे हल्की आंधी आई थी।
आंधी से गिरा प्लास्टर
रविवार शाम को तेज रफ्तार आंधी आई। जिससे ताज के आसपास बाग बगीचों, सड़कों के किनारे लगे पेड़ की डालियां तक टूट गईं। स्मारक में अंदर गेट के पास प्लास्टर गिर पड़ा। कुछ छोटे पत्थर भी टूट गए। रात में स्मारक के अंदर अंधेरा होने की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पुष्टि नहीं की।