फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security gaurd of katheriya locked university's guest house

मंत्री कठेरिया के सुरक्षाकर्मियों ने विवि गेस्ट हाउस पर जड़ा ताला, हंगामा

Sun, 05 Jul 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 05 Jul 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
security gaurd of katheriya locked university's guest house
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित गेस्ट हाउस के मेन गेट पर केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर रामशंकर कठेरिया के सुरक्षाकर्मियाें द्वारा ताला जड़ने पर शनिवार को भारी हंगामा हुआ। गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ताला तोड़ने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों से जमकर तकरार हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जबरन हटाने लगी। इस पर वे पुलिस से भी भिड़ गए और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कहा, परिसर में मंत्री के अवैध रूप से किए गए निर्माण को ढहाया जाए और उनका कैंप कार्यालय बंद कराया जाए। इस मांग पर पुलिस ने विश्वविद्यालय अधिकारी से फोन पर बात की। कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर पुलिस भी लौट गई।
विज्ञापन


बता दें, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. कठेरिया के खिलाफ लगातार हल्ला मचा रही एनएसयूआई ने शुक्रवार को विवि के गेस्ट हाउस में अपना कैंप ऑफिस खोल दिया था। आरोप लगाया था कि मंत्री ने यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस में अवैध निर्माण कराने के साथ ही अपना कैंप कार्यालय बना रखा है। पहले उनका हटवाया जाए। कुलसचिव से नोकझोंक हुई थी। शनिवार सुबह तकरीबन 11 बजे एनएसयूआई कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंचे तो गेट पर अंदर से ताला लगा था। संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह का आरोप है कि ताला मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने लगाए थे। यह ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। उनसे कहा तो बोेले, मंत्री के कहने पर ही गेट खुलेगा। विरोध पर सुरक्षाकर्मी अभद्रता पर उतर आए और उनसे हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से करेंगे शिकायत
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष योगेश डाबर ने आरोप लगाया कि केंद्रीय राज्यमंत्री कठेरिया अपने पद का दुरुपयोग कर कैंपस में निजी हित के लिए निर्माण कराते जा रहे हैं। दो हरे पेड़ भी काट दिए हैं। सुरक्षाकर्मियों को गेस्ट हाउस में अवैध तरीके से रखा जा रहा है। सांसद बनने पर विश्वविद्यालय से उन्हें एक कक्ष रहने के लिए मिला था। अब इन्होंने एक और कक्ष पर कब्जा कर लिया है, जिसमें पार्टी की गतिविधियां संचालित होती हैं।

पुलिस को गोली चलने की सूचना
कंट्रोल रूम में किसी ने गेस्ट हाउस में गोली चलने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। तब हकीकत पता चली। खुफिया विभाग ने भी ऐसी घटना न होने की तस्दीक की।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साधी चुप्पी
एनएसयूआई के आरोपाें पर कुलसचिव और कुलपति कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन मंत्री को अवैध निर्माण के लिए नोटिस भी जारी कर दे तो वे विरोध प्रदर्शन खत्म कर देंगे।  


झड़प होते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष खिसके
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा भी समर्थकों के साथ पहुंचे। पुलिस और कार्यकर्ताआें के बीच झड़प होने लगी तो वह कुछ देर देखते रहे, फिर वहां से निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed