फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security disturb in district hospital

नहीं थे सुरक्षाकर्मी, खुले थे जिला अस्पताल के चैनल गेट

Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
security disturb in district hospital
जिला अस्पताल के इंडोर वार्ड का मुख्य गेट जिसके अंदर लेटा तीमारदार व गुजरते लोग। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल के पोषण वार्ड से आठ सितंबर की सुबह बच्चा चोरी हो गया था। इसके बाद अस्पताल की सुरक्षा के लिए अफसरों ने तरह-तरह के दावे किए। सुरक्षा को लेकर गेट बंद करने से लेकर कई अन्य सुझाव भी दिए गए। बावजूद इसके जिला अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आए। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार रात जिला अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था को छोड़कर सबकुछ नजर आए। लोग रात के समय बिना किसी रोकटोक के वार्डों में आ-जा रहे थे। इतना ही नहीं कुछ तीमारदार तो गैलरी में सो रहे थे। न तो जिला अस्पताल के चैनल बंद थे और न ही सुरक्षाकर्मी तैनात दिखे।
विज्ञापन

समय रात 10:30 बजे पोषण वार्ड
पोषण वार्ड को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से खुला हुआ था। जिसे बच्चा चोरी की घटना के बाद जिला अस्पताल की जांच टीम ने बंद कराने का सुझाव दिया था। आगे पोषण पुनर्वास कक्ष वाली गली में सन्नाटा था। यहां न कोई चौकीदार और न ही होमगार्ड था। केवल ड्यूटी के रूप में दो कर्मचारी बैठे हुए थे।
विज्ञापन

समय रात 10:40 बजे मुख्य वार्ड
वार्ड को जाने वाला मुख्य दरवाजा पूरी तरह से खुला हुआ था। यहां एक तीमारदार दरवाजे के सामने ही लेटा हुआ था। मरीजों का बाहर से आना-जाना जारी था। यहां भी न तो कोई चौकीदार था और न ही होमगार्ड या फिर कोई सिपाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय रात 10:50 बजे जिला अस्पताल परिसर
मुख्य वार्ड के बाहर खुले आसमान के नीचे तीमारदार लेटे हुए थे। अस्पताल में तीमारदारों के आराम करने के लिए कोई स्थान नहीं है। इससे यहां आने वाले तीमारदारों की जान भी आफत में रहती है। सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण यहां रात के समय अराजकतत्वों का आना जाना रहता है। हां, इमरजेंसी के बाहर दो सिपाही तैनात नजर आए।

समय रात 11 बजे सर्जिकल वार्ड
ड्यूटी रूम खाली था। ड्यूटी रूम में तैनात स्टाफ नर्स और एएनएम मरीजों को उपचार दे रही थीं। यहां मुख्य वार्ड की गैलरी में ही बाइकें खड़ी हुई थीं। ये बाइक तीमारदारों की थीं। इनकी रोकथाम के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। जब जी चाहे कोई भी बाइक को वार्ड तक ले जा सकता है।
सुरक्षा गार्ड की हैं मांगें, नहीं हुई तैनाती
सवाल: जिला अस्पताल में सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं।
जवाब: वार्ड में गश्त के लिए होमगार्ड की मांग की गई है, अभी तैनाती नहीं हुई है।
सवाल: वार्डों के चैनल बंद करने के सुझाव पर क्या हुआ।
जवाब: अभी विचार चल रहा है, पोषण वार्ड में कांच के दरवाजे के बाहर जाली लगवाई जा रही है।
सवाल: सर्जीकल वार्ड के पास तीमारदारों के वाहन खड़े हैं, इस पर क्या कहेंगे।
जवाब: रात में औचक निरीक्षण किया जाएगा, अगर किसी का वाहन मिला तो कार्रवाई होगी।
-सीएमएस डॉ. आरके सागर से दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed