फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security, development and Hindutva edge... BJP will sail through the elections

Agra News: सुरक्षा, विकास-हिंदुत्व की धार...भाजपा लगाएगी चुनाव में नैया पार

Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Security, development and Hindutva edge... BJP will sail through the elections
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में भाजपा और आरएसएस की ढाई घंटे तक चली समन्वयक में 2027 विधान सभा की रोड मैप तैयार हुआ। मुख्यमंत्री के साथ ये छठी समन्वयक बैठक थी। सुरक्षा, विकास और हिंदुत्व के ट्रिपल डोज के बलबूते भाजपा चुनाव में नैया पार लगाएगी। विकास के तौर पर सड़क, हाईवे, अस्पताल समेत अन्य विकास कार्य के साथ सख्त कानून व्यवस्था और धर्मांतरण-अवैध मजार पर सख्ती और राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, कुंभ मेले के जरिये हिंदुत्व को धार देगी।
विज्ञापन

विशेष सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत के 24 पदाधिकारी बुलाए गए थे। इसमें से 23 उपस्थित रहे। आरएसएस-भाजपा पदाधिकारियों के लिए 45-45 मिनट का समय तय किया गया। पहले चरण में भाजपा-आरएसएस के पदाधिकारियों ने लोगों से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। इसमें बताया कि निजी स्कूलों में मनमानी फीस-किताबों की कीमत से लोग परेशान हैं। इन पर अंकुश लगना चाहिए। धर्मांतरण का जाल फैला है। अब पीलीभीती, लखीमपुर खीरी समेत आसपास सिख धर्म के लोगों के धर्मांतरण नई चुनौती बन गया है। इनमें खालिस्तानियों की पहुंच भी बढ़ गई है। सड़क, अस्पताल, कॉलेजों में अवैध मजार बने हुए हैं। कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए स्मार्टफोन पर रोक लगे। सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति में गलत लोगों को दूर रखा जाए। फर्जी पत्रकार और अराजक अधिवक्ताओं के नाम अपराधों में आए हैं। जाम और यातायात व्यवस्थाएं खराब हैं। अस्पतालों में और सेवाएं बढ़ाई जाएं। आगरा में बैराज समेत कई पुरानी मांगों को पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ये दिया जवाब:
विशेष सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक सवाल का जवाब देते हुए अवैध मजारों की सही जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। महंगी फीस-किताबों पर राहत दिलाई जाएगी। कई अभिभावक ही बच्चों को स्मार्ट फोन देते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई भी होती है। अभिभावकों का नकारात्मक रवैया हो सकता है। धर्मांतरण पर सख्ती है। जाम-यातायात पर कहा कि परियोजनाएं पूरी होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ब्रज प्रांत में 1192 अस्पताल हैं, मेडिकल कॉलेजों में निशुल्क सुविधाएं बढ़ाई हैं। पत्रकार परिषद बनाने पर विचार है। टीटीजेड की बाध्यता से बैराज लटका है। एयरपोर्ट जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख रूप से ये रहे शामिल:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रांत कार्यवाह राजकुमार, प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, मुख्यमंत्री के ओएसडी पीआरओ श्रवण सिंह बघेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed