फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security break in tajmahal agra

ताजमहल की सुरक्षा में सेंध, सेंट्रल टैंक पर उड़ाया ड्रोन

Thu, 28 Dec 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 28 Dec 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
security break in tajmahal agra
ताज महल - फोटो : SELF
ताजमहल की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। लापरवाही का आलम ये कि बुधवार सुबह दक्षिणी गेट की ओर की छत से किसी ने ताज के अंदर सेंट्रल टैंक तक ड्रोन उड़ाया, लेकिन पुलिस सूचना मिलने पर भी ड्रोन उड़ाने वाले को तलाश नहीं कर पाई। 
विज्ञापन


ताज परिसर और 500 मीटर यलो जोन में ड्रोन की उड़ान प्रतिबंधित है। दो साल में यह आठवां मौका है, जब ताज पर ड्रोन उड़कर चला गया और पुलिस कार्रवाई न कर पाई। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ के मुताबिक सुबह 8:30 बजे ताजमहल के फोरकोर्ट से ड्रोन उड़ता हुआ सेंट्रल टैंक की ओर चला। यह दक्षिणी गेट की ओर से आया था। सेंट्रल टैंक पर इसने उड़ान भरी और घूमकर वापस चला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सदर का कहना है कि सीआईएसएफ की सूचना पर दक्षिणी गेट के होटलों, घरों की छतों की तलाश की गई थी, लेकिन कोई नहीं मिला। किसने ड्रोन उड़ाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। 

बता दें कि डीएम ने ताज पर ड्रोन को प्रतिबंधित किया है, वहीं डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन ने भी ड्रोन को बिना अनुमति उड़ाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed