Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Section of 500 traders changed in GST

Agra News: 500 व्यापारियों का जीएसटी में बदला खंड

Fri, 11 Jul 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Section of 500 traders changed in GST
कासगंज। उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग (जीएसटी) ने विभागीय खंडों का नए सिरे से पुनर्गठन किया है। नई भौगोलिक सीमाएं निर्धारित की हैं। जीएसटी लागू होने के बाद से खंडों का पहली बार पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत कासगंज में करीब 500 व्यापारियों का राज्य कर विभाग ने खंड बदला है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन व्यापारियों को खंड एक से खंड दो में स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे दोनों खंडों में व्यापारियों की संख्या, टैक्स कलेक्शन समेत अन्य में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा।
विज्ञापन


कासगंज जिले के जीएसटी विभाग में वर्तमान में 9140 व्यापारी के रजिस्ट्रेशन एक्टिव हैं। दो खंड में इन व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन है। पहले खंड में राज्य जीएसटी 2771 और सेंट्रल जीएसटी के 2063 रजिस्ट्रेशन है। खंड एक में इस वक्त कुल 4834 व्यापारी रजिस्टर हैं। वहीं, खंड दो में राज्य जीएसटी के 2555 और सेंट्रल जीएसटी के 1751 एक्टिव रजिस्ट्रेशन हैं। खंड दो में दोनों के मिलाकर 4306 व्यापारी रजिस्टर्ड है। अब दोनों खंडों का नए सिरे से पुनर्गठन किया जा रहा है। इससे करीब 500 व्यापारियों के खंड इधर से उधर हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुनर्गठन के दौरान बॉकनेर, विश्व बैंक कॉलोनी, माधोपुर, पंखावाला बाग, स्टेट बैंक कॉलोनी, लक्ष्मीगंज, खेड़िया, सूत की मंडी और गांव नदरई का एरिया खंड एक से खंड दो में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे यहां के व्यापारियों का खंड बदल जाएगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था लागू होने के बाद खंडों की स्थिति
खंड एक :
ठंडी सड़क, पठान चौक, गली मनौटा, पक्की गली, खडंजा देवीदास, बिलराम गेट, गली बोहरान, मीना बाजार, तहसील रोड, मोहल्ला नबाव, बड्डू नगर, किसरौली रोड, अशोक नगर, मोहल्ला हुलका रोड, दुर्गा काॅलोनी, बिलराम गेट, कस्बा बिलराम, ढोलना, मोहनपुरा, अमांपुर ब्लॉक, सहावर ब्लॉक तथा सोरों तहसील का समस्त क्षेत्र व जनपद कासगंज के अन्य क्षेत्र जो किसी अन्य खंड में सम्मिलित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड दो : कासगंज तहसील के नदरई से सोरों गेट तक दाएं ओर से समस्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्र। शास्त्रीनगर, दीनदयालपुरम काॅलोनी, रेलवे काॅलोनी, मालगोदाम रोड, साहब वाला पेंच, रेलवे रोड, चित्रगुप्त काॅलोनी, मोहल्ला मोहन, गंदा नाला, मोहल्ला जय जय राम, गली जोरा भोरा, चौक तेलियान, करारी वाली गली, छोटी सब्जी मंडी, सहावर गेट, नलवाली गली, सामर गली, अट्टा वाली गली, सत्तार बैंड वाली गली, बड़ी होली, खिडकिया मंदिर, यादव नगर, गल्ला मंडी और पटियाली तहसील का समस्त क्षेत्र। बॉकनेर, विश्वबैंक काॅलोनी, माधोपुर, पंखावाला बाग, स्टेट बैंक कॉलोनी, लक्ष्मीगंज, खेडिया, सूत की मंडी, ग्राम नदरई।




वर्तमान में जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारी
खंड राज्य सेंट्रल कुल
एक 2771 2063 4834
दो 2555 1751 4306

पिछले तीन वर्षो में कुल जीएसटी कलेक्शन
2024-25 : 6451
2023-24 : 6436
2022-23 : 5840
-------------------------
नोट: जीएसटी कलेक्शन की राशि लाख में है।
--------------------------
वर्जन : जीएसटी लागू के बाद पहली बार खंडों को रिवाइज किया जा रहा है। इसके तहत खंड एक के कुछ इलाकों के व्यापारियों को खंड दो में स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे दोनों खंडों में टैक्स कलेक्शन, कार्यभार और व्यापारियों की संख्या समान हो जाएगी। -रामेश्वर दुबे, उपायुक्त जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article