{"_id":"6a3702a59ec312afcc0f8202","slug":"secretary-suspended-for-laying-a-brick-paved-path-on-private-land-using-panchayat-funds-agra-news-c-364-1-ag11010-130466-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पंचायत निधि से निजी जमीन में लगा दिया खड़ंजा, सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पंचायत निधि से निजी जमीन में लगा दिया खड़ंजा, सचिव निलंबित
विज्ञापन
आगरा। ब्लॉक खेरागढ़ की ग्राम पंचायत अटा में ग्राम विकास अधिकारी ने पंचायत निधि से निजी जमीन में खड़ंजा लगा दिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबन की कार्रवाई हुई। शासकीय धन के दुरुपयोग, कार्य में लापरवाही और गेटवे सॉफ्टवेयर से बाहर भुगतान करने सहित अन्य 11 आरोप हैं। जांच में दोषी पाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने कार्रवाई की संतुष्टि दी है। जिला विकास अधिकारी ने निलंबन के साथ ही 96,500 रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं।
ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय पर आरोप है कि ग्राम पंचायत दिगरौता, अटा और दूल्हे खां में भ्रष्टाचार किया है। राज्य और केंद्रीय वित्त के 1,47,951 रुपये के भुगतान गेटवे से बाहर किया है। नगला डहर में तालाब की खुदाई और सफाई नियमानुसार नहीं की। केयर टेकरों का समय से मानदेय नहीं दिया। ग्राम पंचायत अटा में 15वें वित्त का व्यय नहीं किया। मनरेगा के कार्यों में रुचि नहीं दिखाई और अनेक लापरवाही बरती। इन पंचायतों में श्रमिकों की ई-केवाईसी नहीं कराई। पटपरगंज में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं कराया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लापरवाही बरती गई।