फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secret revealed seven years after love marriage wife turns out to be already married

'खुद को कुंवारी बताकर की शादी': पति को सात साल बाद पता चला पत्नी का गहरा राज, संजय से पहले मनोज की थी मोना

Sat, 04 Jul 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 11:00 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि मोना ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम विवाह किया, जबकि वह पहले से शादीशुदा थी। शादी के बाद घर में मिले जेवर लेकर मायके चली गई और वापस नहीं आई। 

विज्ञापन
Secret revealed seven years after love marriage wife turns out to be already married
धोखेबाज दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा सदर थाना क्षेत्र के हस्तिनापुरी, सीओडी रोड निवासी संजय चाहर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी समेत पांच पर प्राथमिकी की मांग की थी। आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम विवाह किया, जबकि वह पहले से शादीशुदा थी। शादी के बाद घर में मिले जेवर लेकर मायके चली गई और वापस नहीं आई। थाना सदर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

संजय चाहर ने बताया कि 31 अगस्त 2018 को नई दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी मोना से प्रेम विवाह किया था। विवाह से पहले मोना ने शपथपत्र देकर स्वयं को अविवाहित बताया था। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय का आरोप है कि उसकी मां मीरा देवी ने मुंह दिखाई में करीब ढाई तोला सोने का हार और बाद में विदाई के समय चार सोने की चूड़ियां, दो सोने के कड़े और करीब 400 ग्राम चांदी की पाजेब मोना को पहनने के लिए दी थीं। 19 अप्रैल 2019 को मोना अपने पिता के साथ मायके चली गई और दो सप्ताह में लौटने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

समय बीतने पर भी वापस नहीं आई। बाद में एक अलीगढ़ के एक व्यक्ति ने बताया कि मोना का पहले ही मनोज नामक व्यक्ति से विवाह हो चुका था। उसकी एक बेटी भी है और दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है। उसे इस संबंध में जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज भी मिले। 17 अगस्त 2025 को अलीगढ़ के गैलेक्सी होटल में मोना से इस बारे में पूछा। मोना ने अपने परिचित प्रशांत और उदय विश्वकर्मा, मामा ललित और और मां पूजा को बुला लिया। सभी ने उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज करते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। 

उन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप पर जेवर लौटाने और आपसी सहमति से तलाक लेने का आश्वासन दिया। बाद में न तो जेवर लौटाए गए और न ही समझौता हुआ। मोना एक हनीट्रैप गिरोह का हिस्सा है। जो लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर रुपये और कीमती सामान ऐंठता है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed