सामने आया पुश्तैनी तिजोरी का राज: अधिकारियों के सामने तोड़ा गया ताला, अंदर से निकले इतने जेवर; वृद्धा भी हैरान
पुश्तैनी तिजोरी को अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ खोला गया। इस बीच मौके पर और आसपास के मकानों की छतों पर काफी लोगों की भीड़ मौजूद रही।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा में एक मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबी तालाबंद तिजोरी का राज आखिर खुल ही गया। शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में इस तिजोरी का ताला ताड़ा गया। इस दौरान 80 वर्षीय वृद्धा भी मौजूद थीं, जिन्होंने बताया था कि ये तिजोरी उनकी है और मकान खंडहर होने के कारण रखने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए तिजोरी को जमीन से नहीं निकाला था।
जिन्हैरा निवासी भूप्रकाश माहेश्वरी के मकान की नींव की खुदाई के दौरान तिजोरी निकली थी। यह खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। तिजोरी में खजाना आदि निकलने की संभावना जताई जा रही थी, जिसकी सूचना पर नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ बीते दिवस ही मौके पर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने उच्चाधिकारियों को इस तिजोरी की जानकारी दी, जिसके बाद ये तिजोरी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली गई थी।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के मोबाइल में थी ऐसी तस्वीर, देखते ही आपा खो बैठा पति; बेरहमी से मारकर यमुना में फेंकी लाश
इस परिवार की है तिजोरी
बताया गया है कि मकान स्वामी के पूर्वज जमींदार रहे हैं। जिन पर करीब 150 बीघा जमीन थी। जिन्होंने सरस्वती शिुश मंदिर को 20 बीघा एवं करीब 80 बीघा जमीन राष्ट्रीय इंटर काॅलेज जिन्हैरा के लिए दान दे दी, लेकिन मौजूदा हालात में परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हाल ही में पीएम आवास योजना में नाम आया। निर्माण के लिए नींव की खुदाई कराई जा रही थी।
ये भी पढ़ें - पत्नी ने तोड़ा मोबाइल: घर से रूठकर चला गया पति, फोन कर बताया- अब नहीं जीना..., लगा दी नहर में छलांग
तोड़ा गया तिजोरी का ताला
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सदर तहसीलदार सीपी सिंह की निगरानी में वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए तिजोरी को खुलवाया गया। इस बीच मौके पर और आसपास के मकानों की छतों पर काफी लोगों की भीड़ मौजूद रही। जो देखना-जानना चाहते थे कि तिजोरी में क्या है? सभी को उम्मीद थी कि पुराने जमाने की इस तिजोरी में काफी आभूषण आदि निकल सकते हैं। लेकिन तिजोरी खुलने पर इस तरह के सभी कयास गलत साबित हुए।
ये भी पढ़ें - गजब का खेल: एक ही नंबर के दो वाहन, पुलिस चेकिंग में एक घंटे के अंदर पकड़े गए दो ऑटो; एक गिरफ्तार
ये था तिजोरी के अंदर
सदर तहसीलदार सीपी सिंह ने बताया की तिजोरी में सोने के एक जोड़ी टॉप्स, एक चांदी का मंगलसूत्र और कुछ पुराने कागजात मिले हैं। इसके अलावा कोई आभूषण या नकदी आदि नहीं मिली है। सारा सामान ग्रह स्वामी के सुपुर्द कर दिया गया है। सारा सामान लिखा-पढ़ी में गृहस्वामी के सुपुर्द कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - Agra: यमुना में नहाने गए दो मासूम डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश रही पुलिस, घर में मची चीत्कार