फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   secondary schools will open today after summer vacation in agra

Agra: छुट्टियां खत्म, आज से माध्यमिक विद्यालय भी हो जाएंगे गुलजार, सीबीएसई के भी कुछ स्कूल खुलेंगे

Fri, 01 Jul 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 12:15 AM IST
सार

यूपी बोर्ड के विद्यालय खुलने पर पढ़ाई से पहले प्रवेश पर जोर रहेगा। सत्र अप्रैल से शुरू है, बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन की वजह से प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कराई जा सकी।

विज्ञापन
secondary schools will open today after summer vacation in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी माध्यमिक विद्यालय खुल जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के भी कुछ विद्यालय एक जुलाई से खुल रहे हैं। आगरा में गुरुवार को विद्यालयों में साफ-सफाई कराई गई। 20 मई से विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया था। 

विज्ञापन


श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत का कहना है कि विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विद्यालय तैयार है। सभी कक्षाओं में और परिसर में बृहस्पतिवार को सैनिटाइजेशन करा दिया गया। पानी की टंकी की सफाई करा दी गई है। पहले दिन से ही कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। 
विज्ञापन


गौतम ऋषि इंटर कॉलेज, बोदला के प्रधानाचार्य योगेश गौतम ने बताया कि छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों के विद्यालय पहुंचने पर टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। कक्षाओं में सैनिटाइजेशन कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पढ़ाई से पहले प्रवेश पर जोर

यूपी बोर्ड के विद्यालय खुलने पर पढ़ाई से पहले प्रवेश पर जोर रहेगा। सत्र अप्रैल से शुरू है, बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन की वजह से प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कराई जा सकी। खासतौर पर जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। कक्षा छह और नौ में भी प्रवेश नहीं हो पाए हैं। 

आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा चली। 11 मई को मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। इस बीच शिक्षकों को प्रायोगिक परीक्षा में ड्यूटी देनी पड़ी। एक जुलाई से विद्यालय खुलने पर सर्वाधिक जोर प्रवेश पर रहेगा। 

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अप्रैल और मई में विद्यालय का स्टाफ परीक्षा और मूल्यांकन में व्यस्त रहा। एक जुलाई से विद्यालय खुलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जिन कक्षाओं में नए प्रवेश नहीं होने हैं, उनमें विधिवत कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed