फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second Monday of Sawan 18 Kos Parikrama will be held in Agra

सावन का दूसरा सोमवार: आगरा में लगेगी 18 कोस की परिक्रमा, भोलेबाबा की जय-जयकार...शिवभक्त तैयार

Sun, 28 Jul 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 09:49 AM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव अभिषेक के लिए 18 कोस की परिक्रमा पैदल लगाई जाएगी। इसके लिए आज शाम 4 बजे भक्तों का रेला निकलेगा। 
 

विज्ञापन
Second Monday of Sawan 18 Kos Parikrama will be held in Agra
सावन का दूसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माथे पर भोलेबाबा के नाम का चंदन, शरीर पर बाबा की ही छाप के टीशर्ट पहनकर शिवभक्त परिक्रमा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। रविवार शाम 4 बजे वे अपने घरों से परिक्रमा शुरू कर देंगे। इनमें कई भक्त ऐसे हैं जो घुंघरू बांध कर निकलेंगे। पूरे 18 कोस तक उनकी जुबां पर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे होंगे। बच्चे, किशोर और बड़े सभी इसमें होंगे, हालांकि युवा उत्साह और आस्था से ज्यादा लबरेज दिख रहे हैं। वहीं शिवालयों में देर रात से ही भोलेबाबा का अभिषेक शुरू हो जाएगा जो सोमवार शाम तक चलता रहेगा। वहीं सोमवार को बल्केश्वर मेले की भी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


 

सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर शिवभक्त नंगे पैर परिक्रमा लगाएंगे। माथे पर महादेव के नाम का चंदन लगा होगा और मन में दृढ़ संकल्प और अटल विश्वास। अच्छे-खराब दोनों तरह के रास्तों से होते हुए भक्तों का रेला शिवालयों तक पहुंचेगा। शहर की सीमाओं पर स्थित चारों शिवालयों की परिक्रमा कर भक्त महादेव का जलाभिषेक करेंगे। परिक्रमा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जगह-जगह भंडारे लगाने की भी तैयारी की गई है। बल्केश्वर मेले की भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घुंघरू की काफी मांग
कसरेट बाजार अध्यक्ष अनुराग अरोड़ा ने बताया कि परिक्रमा के लिए हर बार की तरह घुंघरू की काफी मांग है। शिवभक्त घुंघरू, पूजा की लुटिया आदि खरीदकर ले जाते हैं। घुंघरू 400 रुपये गुच्छे में मिल रहा है।

 
विज्ञापन

पहली बार लगा रहे परिक्रमा
शमसाबाद रोड  निवासी  अर्पित शर्मा ने बताया कि पहली बार परिक्रमा लगा रहा हूं। परिक्रमा के लिए भोलेबाबा के छाप वाली टी-शर्ट भी खरीद ली है।
 
 

15 साल से हो रहे शामिल
 रजरई निवासी संजय तिवारी ने बताया कि 15 साल से नियमित परिक्रमा लगा रहा हूं। सभी शिवालयों की परिक्रमा के साथ वनखंडी महादेव व अन्य शिवालयों की भी परिक्रमा लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed